सारनी। भारतीय मज़दूर संघ ने बुधवार को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कार्यालय पहुंचकर नवागत एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान का सम्मान व स्वागत किया। एसडीओपी ने कानून व्यवस्था को और भी सुदृढ़ बनाने व बेहतर कार्य करने का आश्वासन दिया।
भारतीय मज़दूर संघ से संबद्ध भारतीय कोयला खदान मज़दूर संघ के अध्यक्ष प्रकाश राव, महामंत्री बृजेंद्र सिंह,अशोक मालवीय,महेंद्र सिंह ठाकुर, रणधीर सिंह, संजय सिंह,सुदामा सिंह, रवि बिहारे, प्रमोद सिंह, केके राय और देवदत्त वोरा इस मौके पर उपस्थित थे। अध्यक्ष प्रकाश राव व महामंत्री श्री बृजेंद्र सिंह ने कहा कि श्री चौहान ने पाथाखेड़ा चौकी में प्रभारी रहते हुये कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया था। ओधोगिक क्षेत्र होने के कारण नए चुनौतियां आई मगर श्री चौहान ने बेहतर कार्य किया। इसके बाद थाना प्रभारी होते हुए भी कार्य भलीभांति निभाया। यह सौभाग्य की ही बात है कि एसडीओपी बनकर भी श्री चौहान सारनी आये। इससे पाथाखेड़ा और सारनी के अलावा पूरे अनुविभागीय क्षेत्र की व्यवस्था बेहतर होगी। उन्होंने शाल-श्रीफल एवं गुलदस्ता देकर श्री चौहान का सम्मान किया एवं स्वागत किया। इस मौके पर थाने के प्रभारी फतेबहादुर सिंह समेत पुलिस स्टाफ मौजूद था।
बीएमएस ने किया एसडीओपी चौहान का सम्मान
+ There are no comments
Add yours