- ग्रामीणों ने माचना की सहायक नदी मोगा पर मनाया जल महोत्सव
बैतूल। जन अभियान परिषद प्रस्फुटन समिति और विद्या भारती जनजाति शिक्षा के एकल विद्यालय के कार्यकर्ताओं तथा ग्राम बज्जरवाड़ा के ग्रामीणों द्वारा रविवार को तीन घण्टे श्रमदान कर ग्राम की मोगा नदी पर दो सौ बोरियों से बन्धान बनाया गया।
बोरी बन्धान में जल प्रहरी श्री मोहन नागर, जन अभियान परिषद के ब्लाक प्रमुख श्री संतोष राजपूत, ग्राम सरपंच श्री रामप्रसाद मर्सकोले, ग्राम अध्यक्ष रामसिंग काकोडिय़ा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष श्री पवन परते व समस्त सदस्य आचार्य, दीदी सुश्री उषा काकोडिय़ा, सुश्री नीतू काकोडिय़ा, संकुल प्रमुख श्री मिथलेश कवड़े, उपसंकुल प्रमुख श्री रोशन काकोडिय़ा, श्री सरवन यादव, श्री सुनील धुर्वे, श्री शुबन भलावी, श्री अर्जुन कुमरे, श्री नारायण काकोडिय़ा, श्री सुनील कुमरे, श्री दीपक मर्सकोले व समस्त ग्रामवासियों द्वारा सहयोग किया गया।
+ There are no comments
Add yours