आमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल गृह प्रवेश कार्यक्रम के तहतआमला जनपद की ग्राम पंचायत कूटखेड़ी में ग्रह प्रवेश का कार्यक्रम जिला पंचायत सदस्य श्री नंदलाल उइके सरपंच श्रीमती उर्मिला दीना बगाहै उपसरपंच श्री आमुना यादव सचिव श्री सज्जूलाल कुमरे मनोज सोनी गणेश यादव बारेलाल उइके पूर्व सरपंच की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
ग्रह प्रवेश के कार्यक्रम में हितग्राहियों द्वारा आवासों को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया आवास की लागत एवं योजनाओं से संबंधित जानकारियां भी दीवार लेखन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया साथ ही आदिवासी समाज के आराध्य देव बड़ादेव प्रतीक चिन्ह का भी दीवार पर अंकित कर जय सेवा जय बड़ा देव लिखा गया तथा उसमें आदिवासियों का शुभ अंक 750 का भी उल्लेख किया गया। हितग्राहियो द्वारा बताया गया कि पहले हम झोपड़ियो में रहते थे तब हमें बहुत परेशानी होती थी परंतु आवास बनने से आज हम बहुत खुश है।
प्रधानमंत्री आवास में ग्रह प्रवेश ग्राम पंचायत कूटखेड़ी मे
+ There are no comments
Add yours