अपोलो के चिकित्सकों से लिया जा सकता है बीमारियों के संबंध में परामर्श
बैतूल। प्रदेश में संजीवनी टेलीहेल्थ टोल फ्री नंबर 1800-103-7378 प्रारंभ है। इस सुविधा पर कोरोना के अतिरिक्त भी अन्य सभी बीमारियों के लिये अपोलो के चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। परामर्श के साथ मरीजों को ई-प्रिसक्रिप्शन भी उपलब्ध करवाया जायेगा। इस हेल्प लाइन नंबर पर 1300 कॉल लेने की क्षमता है, किन्तु अभी इस सुविधा का अधिकाधिक लोग लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इस तरह चिकित्सकों के समय और सरकार के प्रयास को प्राथमिकता देने हेतु आमजन से अनुरोध है कि अधिकतम लोग इस नंबर पर कॉल करें और घर बैठे चिकित्सकीय परामर्श लेकर इस सुविधा का लाभ उठायें।
प्रदेश में संजीवनी टेलीहेल्थ सुविधा प्रारंभ
+ There are no comments
Add yours