चिचोली। पेंशनर एसोशिएसन ईकाई चिचोली के तत्वाधान मे सोमवार को नगर परिषद के सीएमओ से नगर के क्षतिग्रस्त स्थिति में पेंशनर भवन को मरम्मत करने की मांग की है एसोसिएशन इकाई के पेंशनरों द्वारा सोमवार को चिचोली नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर कार्यालय में उपस्थित नगर परिषद सीएमओ आरिफ हुसैन को नगर के शिवाजी में स्थित क्षतिग्रस्त पेंशन भवन को मरम्मत करने की मांग की पेंशनर एसोसिएसन के अध्यक्ष मुरली कुमार आर्य ने बताया कि एक वर्ष पूर्व से विधायक निधि से पेंशनर भवन की मरम्मत के लिए एक लाख स्वीकृत है। यह राशि नगर परिषद के खाते में जमा है इसके बावजूद भी नगर परिषद की ओर पेंशनर भवन मरम्मत कार्य लटका हुआ है पेंशनरों ने नगर परिषद के सीएमओ से अति शीघ्र पेंशनर भवन का मरम्मत के कार्य कराने की मांग की है। दौरान पेंशनर संघ के अध्यक्ष मुरली आर्य ,पी के जैन ,एस के दुबे, टीआर सोलंकी, सुरेन्द्र सोनी, हीरालाल विश्वकर्मा, मल्लु सिग धुर्वे, जगन कुमरे, बहादुर सिगं वरकडे देवजी सलामे, सुभाष चन्द्र आर्य, चिरोजी लाल गुजरे ,संतोष आवलेंकर शिवदयाल राठौर ,सहित बड़ी संख्या मे पेंशनर मौजूद रहे।
पेंशनर भवन की मरम्मत की मांग
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours