बजरंग दल ने किया हवन पूजन

Estimated read time 1 min read

सारनी। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा एकता में होने वाले भव्य मंदिर के शिलान्यास के शुभ अवसर पर स्थानीय प्रखंड में विधिवत हवन पूजन किया गया। इस अवसर पर विहिप जिला मंत्री सुनील भारद्वाज ने सभी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज लगभग 500 साल भगवान श्रीराम का  वनवास खत्म हुआ हैं। प्रखंड संयोजक एवं जिला सुरक्षा प्रमुख मोहन ठाकुर एवं लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि श्रीराम राम मंदिर निर्माण में बजरंग दल ने भी काफी संघर्ष और योगदान दिया है, बजरंग दल के कोठारी बंधुओं ने मंदिर निर्माण में अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। संघ के जोगिंद्र सूर्यवंशी ने इस दौरान कहा कि अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल बनेगा और यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। वही इस हवन-पूजन में शशिकांत गौतम, विनोद गिरी, वतन मिश्रा, भगीरथ, अजय सोनी, सुमित यादव, संतोष शर्मा बजरंग दल ज अन्य कार्यकर्ता, भारतीय मजदूर संघ के सुदामा सिंह, महेंद्र सिंह ठाकुर सहित संघ परिवार के योगेश मालवीय, दशरथ दंगे व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours