- उर्जा मंत्री को दिया गोलमाल जवाब
- नाकामी छुपाने के लिएअधिकारी कर रहे बचाव
सारनी। सतपुड़ा पावर प्लांट के अंदर से कीमती पार्ट्स एवं तांबा चोरी की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई है। चोरी की घटनाओं में पावर हाउस दो में कायर्रत एक जूनियर इंजीनियर का नाम कई बार सामने आ चुका है। प्लांट के अधिकारी नाकामी छुपाने के लिए जूनियर इंजियर का बचाव कर रहे हैं। बताया जाता है कि पावर प्लांट में कीमती पार्ट्स की चोरियो के मामले में ऊर्जामंत्री ने संज्ञान लेकर जांच के आदेश दिए है। हालांकि ऊर्जामंत्री की चिट्ठी पर प्लांट के दो अधिकारियो ने गोलमोल जवाब बनाकर भेज दिया है। कर्मचारी संगठनों ने प्लांट की खस्ता हालत एवं चोरी की घटनाओं में अधिकारियो की मिलीभगत बताया है। उन्होंने कहा कि प्लांट की प्लांट की सुरक्षा के लिए सीआईएफ एवं निजी सुरक्षा एंजेसी की तैनाती दिखावा साबित हो रही है। प्लांट के अंदर चोरी की घटनाओं में अधिकरियो की भूमिका रहती है।इसी वजह से मामले को दबा दिया जाता है। दो दिन पहले ही गेट नंबर 9 के पास से एक मोटर साइकिल में पार्ट्स ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सुरक्षा विभाग मामले को खुलासा करने के बजाय मामले को रफादफा करने में लगी हुई है। कर्मचारी संगठनों ने एक बार फिर उर्जा मंत्री को पत्र लिखकर प्लांट के अंदर से चोरी की घटनाओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
+ There are no comments
Add yours