सारनी। प्रभारी परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्राम भारती परिवार परामर्श केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रभारी परियोजना अधिकारी रश्मि अकोदिया द्वारा राज्य समाज कल्याण बोर्ड भोपाल द्वारा अनुदानित एवं ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा संचालित परिवार परामर्श केंद्र का औचक निरीक्षण मैं संधारित संपूर्ण रजिस्टर ,प्रकरणों की फाइल, प्रकरणों की जानकारी ली गई। सराहना करते हुए बताया कि लोगों की छोटी-छोटी बातों पर घर में हो रहें लड़ाई झगड़े या आपसी वैमनस्य , बिखरते परिवारों को काउंसलिंग द्वारा बचाना या सामंजस्य का प्रयास करना सबसे महत्वपूर्ण कार्य हैं। संस्था अध्यक्ष भारती अग्रवाल द्वारा बताया गया कि ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा संचालित एवं केंद्रीय राज्य समाज कल्याण बोर्ड द्वारा अनुदानित निशुल्क परिवार परामर्श केंद्र का हमेशा से ही उद्देश्य है कि क्षेत्र की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही निराकरण और छोटी-छोटी समस्याओं का निराकरण जो सामान्य चर्चा से हो सकता है न्यायालय के चक्कर में पड़कर फिजूल का खर्च एवं समय बचाना संस्था का उद्देश्य रहा है। परामर्श केंद्र काउंसलर हितकला विजयवार एवं देवेंद्र पवार (काउंसलर) द्वारा प्रकरणों की जानकारी देते हुए बताया 1 अप्रैल 2021 से आज तक 90 प्रकरण दर्ज हुए उनमें से 64 प्रकरणों की सुलह की जा चुकी है एवं 26 प्रकरणों पर प्रक्रिया जारी है केंद्र काउंसलर द्वारा फॉलोअप भी लिया जाता है और मोहल्ला गोष्ठी का आयोजन कर समय-समय पर अन्य गतिविधियां भी की जाती है यह जानकारी अकोदिया मैडम को दी प्रकरण फाइलों एवं केंद्र द्वारा संधारित पंजी का सूक्ष्म निरीक्षण कर कार्य की प्रशंसा की हमारे क्षेत्र में परामर्श केंद्र का संचालन उत्कृष्ट रूप से किया जा रहा है इसी वजह प्रतिदिन प्रकरण केंद्र में आते हैं गोपनीयता रखने से प्रकरण अपनी खुलकर समस्या बदला पाते हैं जिससे उन्हें समस्या समाधान मिलता है संस्था द्वारा किया जा रहा कार्य प्रशंसनीय है।
परिवार परामर्श केंद्र ग्राम भारती महिला मंडल का किया औचक निरीक्षण
+ There are no comments
Add yours