सारनी। पत्रकारों के हित के लिए देश भर में सक्रिय राष्ट्रीय स्तर के संगठन पत्रकार कल्याण परिषद की जिला इकाई बैतूल का पुनर्गंठन पत्रकार कल्याण परिषद के मध्यप्रदेश अध्यक्ष शिव भारद्वाज द्वारा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेदांती त्रिपाठी जी की अनुमति से आज शनिवार 7 अगस्त को भौंरा में हुई बैठक के पश्चात् नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई है जिसमें बैतूल जिला अध्यक्ष के लिए वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम सिन्हा और जिला महासचिव पद के लिए वरिष्ठ पत्रकार संजय द्विवेदी को दोबारा नियुक्त किया गया है, वहीं बैतूल जिला प्रभारी के रूप में कैलाश अग्निहोत्री की नियुक्त की गई है। इसके साथ ही जिले केआठ ब्लॉक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव सहित लगभग दो दर्जन सदस्यों की कार्यकारिणी गठित की गई है। पत्रकार कल्याण परिषद के प्रदेशाध्यक्ष श्री भारद्वाज ने नवनियुक्त कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों से आशा व्यक्त करते हुए कहा है कि वे पत्रकारों के हित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी दक्षता के साथ निष्ठापूर्वक करेंगे। पत्रकार कल्याण परिषद की बैतूल जिला इकाई की नवीन कार्यकारिणी में एक जिला महामंत्री केके अग्निहोत्री एवं उपाध्यक्ष पद हेतु दो सदस्यों, वरिष्ठ पत्रकार शंकरराव चढ़ोकार चिचोली और पत्रकार सुनील राठौर भौंरा को नियुक्त किया गया है वहीं जिला कोषाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी डीआर (विक्की) लिल्होरे कोलगांव को सौंपी गई है जबकि संगठन मंत्री हेतु राकेश साहू भौंरा तथा सहसंगठन मंत्री हेतु राजकमल गुप्ता शाहपुर को नियुक्त किया गया है। वहीं सहसचिव पद की जिम्मेदारी बैतूलबाजार के युवा पत्रकार प्रसून चौधरी को एवं बैतूल के पत्रकार सुनील अतुलकर को सौंपी गई है।
ये होंगे ब्लाक अध्यक्ष एवं सचिव
बैतूल जिले के आठ ब्लाकों में आज ब्लॉक अध्यक्ष और सचिव की नियुक्ति भी की गई है जिसमें चिचोली ब्लॉक अध्यक्ष पद हेतु सुधीर जैसवाल और सचिव पद पर शेख पप्पू, आमला ब्लाक अध्यक्ष पद हेतु मुकेश (रूक्खामांगद) जोशी और उपाध्यक्ष हेतु अजय सोलंकी व सचिव पद के लिए राकेश शर्मा को नियुक्ति किया गया है। वहीं भैंसदेही ब्लॉक अध्यक्ष पद हेतु नीलेश ठाकुर, उपाध्यक्ष अंकित राठौर और सचिव पद के लिए कमलेश कावड़कर, शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष पद हेतु सचिन शुक्ला और सचिव पद हेतु जितेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित जैन एवं शाहपुर सहसचिव राजेश बरगले को बनाया गया है। वहीं मुलताई ब्लॉक अध्यक्ष पद हेतु शेख असलम अहमद एवं सचिव पद हेतु अनीस नायर को, घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अध्यक्ष पद हेतु वरिष्ठ पत्रकार कन्हैया राठौर एवं सचिव पद हेतु शिवा गुप्ता को नियुक्त किया गया है। भीमपुर ब्लाक में अध्यक्ष पद हेतु नवीन गौतम और सचिव पद हेतु मनोज आर्य तथा आठनेर ब्लॉक अध्यक्ष पद हेतु विजय प्रजापति एवं सचिव पद हेतु सतीश ठाकरे को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कार्यकारणी के प्रमुख सदस्यों में हनी खुराना मुलताई, तौरसिंह सोलंकी आमला, महावीर सोनकपुरिया बैतूल, गणेश सूर्यवंशी बैतूलबाजार, राजन वर्मा बैतूल, चंद्रशेखर यादव बैतूल, कुमारी मुस्कान पटेल भौंरा, निखिल गुप्ता, पराग राठौर, प्रदीप दुबे, शैलेश गुप्ता, राजीव अग्निहोत्री, विशाल अग्निहोत्री भौंरा आदि शामिल है।
पत्रकार कल्याण परिषद बैतूल की नवीन कार्यकारिणी घोषित, सिन्हा अध्यक्ष, द्विवेदी महासचिव और अग्निहोत्री बने प्रभारी
+ There are no comments
Add yours