नितिन गडकरी ने कहा- देश में 1 लाख करोड़ का हाई-वे निर्माण शुरू हो रहा है, जिसका फायदा मध्यप्रदेश को मिलेगा

Estimated read time 1 min read
  • रैली में भोपाल से शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कैलाश विजयवर्गीय और प्रभात झा जुड़े

भोपाल. भाजपा की वर्चुअल रैली शुरू हो गई है। इसमें एक लाख लोगों के जुड़ने का दावा किया गया है। रैली को नागपुर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिवराज जी मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने चंबल क्षेत्र में हाईवे बनाने की बात कही, मप्र सरकार के प्रयास के बाद शीघ्र ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से हम उसका भूमि पूजन करायेंगे। साथ ही इस रोड का आसपास हम उद्योग भी खोलेंगे। ये मेरा वादा है। हमारे देश में 1 लाख करोड़ रुपए का हाई-वे निर्माण शुरु हो रहा है। इसका फायदा मध्यप्रदेश को मिल रहा है। ये हाईवे नहीं है विकास की नई इबारत है।

पहले देश में एक्सप्रेस हाईवे नहीं था, मोदी सरकार में 22 एक्सप्रेस हाईवे बनाए जा रहे हैं, जो कि ऐसे क्षेत्रों से निकल रहे हैं जो पिछड़े क्षेत्रों को भी शहरों से जोड़ेंगे। देश की जनता के साथ हमने किये अपन हर वादे को पूरा किया है। अब हमारा लक्ष्य विश्व स्तर पर भारत की समृद्धिशाली पहचान बनाना है।

हमने मानसरोवर तक जाने के लिए सड़क बनाई : नितिन गडकरी 

हमने मानसरोवर तक जाने के लिये भी सड़क बनाई है। बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री की यात्रा को भी सुलभ बनाने के लिये काम किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने ई-रिक्शा लाकर ये साबित कर दिया है कि 7 लाख लोग अब ई- रिक्शा चला रहे है। पुरुष ही नहीं , महिलाओं को भी रोजगार मिला है। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हम नया मुकाम हासिल कर चुके है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अटके 9 प्रोजक्ट में 7 पर काम शुरु हो गया है। भाजपा सरकार में अटके कार्य तेजी से हो रहे है। सुशासन और विकास पर हमारा ध्यान है। 

देश ने 70 साल तक कांग्रेस पर विश्वास किया, लेकिन कोई फर्क नहीं आया 

देश की स्वतंत्रता के बाद सुशासन कैसे आएगा ये चिंता थी, आधुनिक भारत कैसे बने ये चिंता थी, देश महाशक्ति कैसे बनेगा ये चिंता थी। देश की जनता ने करीब 70 साल तक कांग्रेस पर विश्वास किया। लेकिन देश की स्थिति में कोई फर्क नहीं पड़ा। 

हमारा लक्ष्य गांव समृद्ध बने और युवाओं को रोजगार मिले 

गडकरी ने कहा कि गांव समृद्ध बने और गांव में युवाओं को रोजगार मिले। ज्ञान, विज्ञान, तकनीक, इनोवेशन, रिसर्च इन सबका उपयोग, इसी आधार पर हमने काम किया। आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हमकों करना है। आत्मनिर्भर भारत में हर चीज को बारीकी से देखा जा रहा है। केन बेतवा जैसी योजना बनाई है। हम ना किसी के साथ अन्याय करेंगे ना किसी की भूमि पर कब्जा करेंगे। इसलिए विश्व में नरेंद्र मोदी जी का अलग ही सम्मान है। 

भोपाल से सीएम शिवराज, वीडी शर्मा और कैलाश विजयवर्गीय जुड़े 

दिल्ली से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गेहलोत, विनय सहस्त्रबुद्धे और फग्गन सिंह कुलस्ते जुड़े। वहीं भोपाल से इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कैलाश विजयवर्गीय और प्रभात झा जुड़े हैं। रैली में एक हजार प्रबुद्धजनों को भी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से और बाकी को सोशल मीडिया के प्लेटफाॅर्म से एक मंच पर लाने की कोशिश की गई है। इसके लिए पार्टी के प्रदेश कार्यालय के हाॅल में एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। दो पंडितों को भी बुलाया गया है, जिन्होंने स्वास्ति वाचन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देशभर में कार्यक्रम हो रहे हैं। इस रैली से जुड़ने के लिए मप्र के 65 हजार बूथों पर लिंक दी गई है। 

More From Author

+ There are no comments

Add yours