सारनी। नगर पालिका सारनी द्वारा 1 अगस्त से 15 अगस्त तक वैश्विक कोरोना महामारी केकोविड-19) के प्रभाव को देखते हुए मास्क एवं अन्य बचाव के उपाय को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के साथ ही वार्ड क्रमांक 1 से लेकर वार्ड क्रमांक 36 तक के झुग्गी झोपड़ी में निवास करने वाले गरीब जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क मास्क का वितरण मास्क बैंक से किया जा रहा है। इसी क्रम में 2 अगस्त को नपा सारनी द्वारा वार्ड मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान “एक मास्क- अनेक जिंदगी की पहल” के तहत वार्डो में जाकर निःशुल्क मास्क वितरण किए गए। जिसमें मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीके मेश्राम के निर्देशन में स्वच्छता निरीक्षक केके भावसार द्वारा कर्मचारियों के सहयोग से वार्डों में मास्क का वितरण किया गया। वही इस दौरान नगर पालिका सारनी के कर्मचारियों ने आम जनता से अपील करी कि वे सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनकर एवं सैनिटाइजर का समुचित उपयोग कर ही जाये ताकि कोरोना से अपना और अपने परिवार का बचाव कर सके।
नपाकमियों ने बाँटे निःशुल्क मास्क
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours