नपा ठेकेदार संघ सारनी ने सेवानिवृत सीएमओ को रंगगारंग कार्यक्रम आयोजित कर दी विदाई

Estimated read time 1 min read
  • नगर पालिका क्षेत्र की जनता -जनार्दन द्वारा मिला स्नेह हमेशा याद रखूंगा -सी के मेश्राम
  • सीएमओ के प्रयास से पीएम स्वनिधि योजना में सारनी नपा को देश में द्वितीय और मप्र में मिला प्रथम स्थान -किशोर बरदे
  • बाबा माठादेव मंदिर की तलहटी से लेकर शिखर मंदिर तक सीढ़ियों और पेयजल की हुई व्यवस्था

बैतूल/ सारनी l नगर पालिका ठेकेदार संघ रविवार लक्ष्मी लान मे रंगगारंग कार्यक्रम आयोजित कर हाल ही में सेवानिवृत हुए सीएमओ सी के मेश्राम को साल स्मृति चिन्ह देकर विदाई दीl
कार्यक्रम में नपाध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, प्रभारी सीएमओ हितेस्य शाक्य नेता प्रतिपक्ष पिटिश नागले, सहित 36वार्डों के पार्षद, ऐल्डरमेन नपा इंजीनियर सहित नपा के अन्य विभागों अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे l
सर्व प्रथम सेवानिवृत सीएमओ सी के मेश्राम सहित नपा के सभी उपस्थित पार्षदों का बारी -बारी से नगर पालिका ठेकेदार संघ द्वारा पुष्प गुछ से स्वागत किया गया l नपाध्यक्ष किशोर बरदे और उपाध्यक्ष जगदीश पवार ने कहा की अनुभव शील सीएमओ का सारनी में रहना क्षेत्र के विकास की इबादत लिख दिया है l उन्होंने कहा की पीएम स्वनिधि योजना का कुशल संचालन करने पर सारनी नपा को देश में द्वितीय और मप्र में प्रथम स्थान मिलना जिले के लिए गौरव की बात है l
स्वागत उपरांत नेता प्रतिपक्ष प्रिंटिस नागले ने कहा की सीएमओ मेश्राम के वचनो से मेरी दिनचर्या ही बदल गई है, तिरुपति एरुल ने कहा की यह विदाई नहीं सम्मान का कार्यक्रम है l इन्होंने नपा में लगातार 7 साल शहर को विकास की गति देने में महती भूमिका निभाई है l रंजीत सिंह ने कहा की पाथाखेड़ा क्षेत्र में खिलाड़ियों के लिए भव्य स्टेडियम की सौगात दिलाने में बड़ा योगदान रहा है l
वहीं स्वर संगीत के जादूगर अशोक विद्रोही की टीम ने सदाबहार गानों से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिया l
कार्यक्रम में रंजीत सिंह, सुधा चंद्रा, तिरुपति एरुल, नन्हें चंद्रवंशी, मो. ताज, चंद्रभान रघुवंशी, भूषण कान्ती,नन्हें सिंह, मनोज जैन, सालकराम यादव, रणधीर सिन्हा, जुनेद खान, मुन्ना सिंह, वसीम खान, प्रशांत मंडल, नंदन बेले, विशाल चौहान, बाबू तनवर, प्रकाश डेहरियां आनंद अग्रवाल, विनय मालवीय, अंकुश पाटिल, नियाज खान,लक्की रघुवंशी, कुबेर डोंगरे, मुकेश यादव, प्रकाश,-दीपक शिवहरे, मोहन मोरे, राहुल आहूजा, रमेश सोनटके, मनीष खातरकार, दिलीप झोड़, अमित श्रीवास्तव, गौतम नागले सहित अन्य ठेकेदार सहित क्षेत्र के सभी पत्रकार मौजूद थे l

More From Author

+ There are no comments

Add yours