- विकास और गरीब कल्याण के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है भाजपा
- घोड़ाडोंगरी में वृहद बैठक लेकर चुनाव प्रबंधन की रणनीति तैयार की

घोड़ाडोंगरी। भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने आज घोड़ाडोंगरी नगर परिषद चुनाव को लेकर घोड़ाडोंगरी में पार्टी की वृहद बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि घोड़ाडोंगरी को नगर परिषद बनाने का पूरा श्रेय जनता की आवाज को जिला संगठन और सरकार तक पहुंचाने वाले भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं को जाता है। कांग्रेस तो नगर परिषद की विरोधी रही है इसलिए वह नगर परिषद का चुनाव किस मुंह से लड़ रही है उनसे पूछना चाहिए। कांग्रेसियों को जनता से नगर परिषद के लिए वोट मांगने का कोई हक भी नहीं बचा है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शुक्ला ने कहा कि जनता की मांग पर हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नियमों को शिथिल करके घोड़ाडोंगरी-शाहपुर को नगर परिषद का दर्जा दिया था। लेकिन जैसे ही 15 महीने की कांग्रेस सरकार बनी कांग्रेसियों ने नगर परिषद के विरोध में घोड़ाडोंगरी में हस्ताक्षर अभियान चलाया था और उनके मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलकर घोड़ाडोंगरी को वापस ग्राम पंचायत बनाने के आदेश जारी करवा दिए थे। इसके बाद फिर से जैसे ही हमारी सरकार बनी हमने जनता की मांग को पुनः तवज्जो दी और घोड़ाडोंगरी-शाहपुर को पुनः नगर परिषद का दर्जा दिया। भाजपा सरकार द्वारा नियमों को शिथिल कर बनाई गई नगर परिषद के पहली बार चुनाव हो रहे हैं इसलिए जनता से आशीर्वाद पाने का पहला हक भी हमारा ही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने भ्रांति फैलाई की नगर परिषद में टैक्स बढ़ जाएगा लेकिन 2 साल हो गए घोड़ाडोंगरी में किसी भी प्रकार के टेक्स की कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है और ना ही आगे होगी। पार्टी की इस वृहद बैठक में जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला के साथ चुनाव प्रभारी अतीत पवार ,पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो, वरिष्ठ नेता विशाल बत्रा, राजेंद्र मालवीय, प्रशांत गावंडे, दीपक उइके, रंजीत सिंह, सुधा चंद्रा, मोहन मोरे सहित सभी 15 वार्डों के भाजपा प्रत्याशी, चुनाव प्रभारी, वार्ड संयोजक एवं अन्य अपेक्षित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विकास और गरीब कल्याण के मुद्दे पर लड़ रहे हैं चुनाव : जिलाध्यक्ष
भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि इन चुनावों में विकास और गरीब कल्याण ही हमारा मुद्दा है । विकास जो हमने करके दिखाया है और गरीब कल्याण हेतु हमारी राज्य और केंद्र सरकारें सैकड़ो योजनाओं के माध्यम से गरीबों, शोषितों, वंचितों का जीवन स्तर ऊँचा उठाने का काम कर रही हैं। हमने नगर परिषद बनाकर घोड़ाडोंगरी का स्तर ऊँचा किया है। इन सब कामों को लेकर हम चुनाव में जनता से आशीर्वाद माँगने निकलें हैं। जनता का भी पूरा आशीर्वाद भाजपा के साथ है और निश्चित ही हम घोड़ाडोंगरी में विजय प्राप्त करेंगे।
भाजपा ही करा सकती है विकास : अतीत पवार
चुनाव प्रभारी अजित पवार ने बैठक में संबोधित करते हुए कहा कि घोड़ाडोंगरी का विकास भाजपा के नेतृत्व वाली नगर परिषद ही करा सकती है। जिले से लेकर भोपाल और दिल्ली तक भाजपा की सरकारें हैं अतः यहां हमारी परिषद बैठती है तो भोपाल और दिल्ली में निश्चित रूप से घोड़ाडोंगरी की सुनवाई प्राथमिकता से होगी। इसलिए जनता का मन भी भाजपा के साथ है। हमें केवल जनता तक पहुंचकर आशीर्वाद मांगना है जनता दोनों हाथों से भाजपा प्रत्याशियों को आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है।
घोड़ाडोंगरी में कॉलेज-अस्पताल और फोरलेन सड़क सब भाजपा की देन : रामजीलाल उइके
पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता को पूरे हक़ से जनता के बीच पहुंचकर पार्टी के लिए आशीर्वाद मांगना चाहिए। घोड़ाडोंगरी में करोड़ों रुपए की लागत से अस्पताल की नई बिल्डिंग बन गई है कॉलेज की बिल्डिंग बन रही है । फोरलेन सड़क ने घोड़ाडोंगरी की तस्वीर बदल दी है। यह सब काम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की देन है। इसलिए हम पूरे अधिकार से जनता के पास जाकर विनम्र भाव से आशीर्वाद मांगे जनता का आशीर्वाद जरूर मिलेगा।
+ There are no comments
Add yours