सारनी। नगर पालिका परिषद सारणी द्वारा सारणी क्षेत्र में 11 लोगों पर मास्क नहीं पहनने पर प्रति व्यक्ति ₹100 का अर्थदंड लगाया गया और समझाइश दी गई कि वे सार्वजनिक स्थानों पर निश्चित रूप से मास्क पहनकर ही निकले आज दिनांक 4 अगस्त 2020 को नगर पालिका परिषद सारणी द्वारा वार्ड क्रमांक 1 से 36 के मध्य गरीब व्यक्तियों को मास्क वितरण कर मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत जिसमें एक मास्क- अनेक जिंदगी की पहल कि जाकर मास्क वितरण किए गए जिसमें मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीके मेश्राम के निर्देशन में स्वच्छता निरीक्षक के के भावसार द्वारा कर्मचारियों के सहयोग से वार्डों में मास्क का वितरण किया गया नगर पालिका आम जनमानस से अपील करती है कि वह सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनकर एवं सैनिटाइजर का समुचित उपयोग कर कोरोना से अपना और अपने परिवार का बचाव करें।
नगर पालिका सारनी ने मास्क नही पहनने पर 11 लोगो को अर्थ दण्ड लगाया
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours