
सारणी। गंदगी भारत छोड़ो अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार अभियान के तृतीय चरण में कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं निशुल्क मास्क बांटे गए नगर पालिका परिषद सारणी के अध्यक्ष महोदया श्रीमती आशा महेंद्र भारती एवं मुख्य अधिकारी सी के मेश्राम और इस अभियान के नोडल अधिकारी श्री कमल किशोर भावसार के निर्देशानुसार कर्मचारी निराकार सागर कामदेव सोनी बृजेश बामने बालकराम यादव द्वारा अभियान ” के अंतर्गत कंटेनमेंट एरिया छात्रावास बागडोना में कार्यरत नगर पालिका के कर्मचारियों को नगर पालिका परिषद सारणी की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया गया एवं राहगीरों को निशुल्क मास्क वितरण कर कोरोनावायरस बीमारी से सावधानी रहने हेतु सलाह दी गई एवं विनम्र अपील की जाती है कि नगर पालिका सारणी क्षेत्र के सामाजिक संगठनों व्यापारी संगठनों धार्मिक संगठनों से वे अपनी इच्छा अनुसार नगरपालिका परिषद सारणी के मास्क बैंक मे पहुंचकर कर्मचारी रंजीत डोंगरे से मास्क खरीद कर मास्क बैंक में मास्क दान कर सकते हैं ताकि आप के माध्यम से निशुल्क मास्क मध्यम वर्गीय बस्तियों में पहुंचकर भाई बहनों और बुजुर्गों को मास्क बांट सकें ।
+ There are no comments
Add yours