नगर पालिका के सीएमओ ने ली भोजन व्यवस्था करने वालों की बैठक

Estimated read time 1 min read

सेनेटाइजेशन, ग्लोब्स व जरूरी सामग्री दी

सारनी। लॉक डाउन के दौरान जरूरतमंदों को पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से भोजन करा रहे स्वयंसेवियों की बुधवार को नगर पालिका के सभाकक्ष में बैठक हुई। सीएमओ सीके मेश्राम व अधिकारियों ने स्वयंसेवी संस्थाओं के सामने आ रही परेशानयों को चिन्हित किया। संस्थाओं ने वार्ड में गैर जरूरी लोगों के हस्तक्षेप की जानकारी दी। अब नपा पूरा वेरीफिकेशन अपने कर्मचारियों से कराएगी।
नगर पालिका क्षेत्र में चार अलग-अलग स्वयं सेवी संस्थाएं मिलकर जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट घर पहुंचाकर दे रही हैं। इसमें नपा सहयोग कर रही है। सभी संस्थाओं की व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के लिए सीएमओ सीके मेश्राम, नोडल अधिकारी केके भावसार ने पदाधिकारियों और नपा के कर्मचारियों की बैठक ली। पाथाखेड़ा में भोजन पैकेट वितरण करने वाले शिवा गुप्ता और योगेश बर्डे, प्रकाश डेहरिया ग्रुप अब एक ही स्थान पर भोजन बनाएंगे। वहीं तस्लीम अंसारी सूखा अनाज बांटने की बजाया टट्‌टा कॉलोनी के परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था करेंगे। बैठक में सारनी के राहुल पाटिल, सन्नी एरूलू के ग्रुप के सदस्य भी शामिल हुए हैं। दोनों ग्रुप मिलकर सुबह-शाम के भोजन की अलग-अलग व्यवस्था कर रहे हैं। पाथाखेड़ा के अमित गुप्ता, विजय तुरिया, प्रकाश डेहरिया ने बताया बाहरी लोग हस्तक्षेप कर रहे हैं। इससे व्यवस्थाएं बनाने में दिक्कतें आ रही हैं। जबकि सभी ग्रुप के सदस्य मिलकर सामग्री इकट्‌ठा कर रहे हैं और भोजन बांट रहे हैं। प्रशासन केवल सहयोग कर रहा है, लेकिन लोगों को लग रहा है प्रशासन ही भोजन बांट रहा है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours