टाइटन क्रिकेट क्लब सारनी,विक्की इमेजिगं स्टार पाथाखेड़ा,आरटीएच भ्यू इलेवन पाथाखेड़ा ने अपने मैच जितकर सुपर 16 मे जगह बनायी

Estimated read time 0 min read

सारनी। स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के दुसरे दिन तीन मैच खेले गये।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे। आयोजन समिति के संरक्षक रंजीत सिह,जीपी सिहं,भीम बहादूर थापा,नन्हे सिह,सुधा चन्द्रा,नागेन्द्र निगम ने बताया की आज का पहला मैच ईगल स्टार सलैया व टाइटन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया ।ईगल सलैया ने टास जितकर पहले बैटिंग करते हुए  पहले  12 ओवर मे मात्र 7 विकेट पर 59 रन ही बना सकी ।  जवाबी पारी खेलते टाइटन क्रिकेट क्लब सारनी ने 06 ओवर मे एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर मैच जित लिया ।मैन आफ द मैच टाईटन क्रिकेट क्लब सारनी के बालाजी को शानदार अर्धशतक बनाने पर आज के अतिथी भाजपा नेता कमलेश सिहं, रमेश गवहाड़े,संतलाल यादव,तौफिक आलम,रमेश पवार, मैन आफ द मैच का पुरुस्कार प्रदान किया गया। आज का दूसरा मैच आर सी सी बगड़ोना  व विक्की इमेजिगं स्टार पाथाखेड़ा के बीच खेला गया ।पहले बल्लेबाजी करते हुए विक्की इमेजिंग स्टार 12 ओवर मे नौ विकेट पर 110 रन बनाये ।स्कोर का पीछा करनी उतरी आर सी सी बगड़ोना ने 10ओवर मे पाच विकेट पर  61 रन ही बना सकी।विक्की इमेजिग स्टार ने यह मैच 49 रन से मैच जित लिया। इस मैच के मैन आफ द मैच विक्की इमेजिग के उमराज ने 38 रन बनाने पर व आलराउड़र प्रर्दशन करने पर पवन झोड़,मानस अग्रवाल को अतिथियो ने पुरुस्कार प्रदान किया । आज तीसरा मैच आर टी एच पाथाखेड़ा व  किगं फायटर बगड़ोना  के बीच खेला गया । पहले बल्लेबाजी करते हुए आर टी एच पाथाखेड़ा ने 12 ओवर मे 09विकेट पर 108 रन बनाये सर्वाधिक स्कोर सोनू ने 19 गेन्द पर 27 रन बनाये ।जिसमे  तीन छक्के  लगाये ।जवाबी पारी खेलते किगं फायटर बगड़ोना ने  12 वे ओवर मे 81 रन ही बना सकी । आरटीएच भ्यू इलेवन पाथाखेड़ा 27 रन से जीत हासिल कीया ।मैन आफ द मैच सोनू रहे।इस अवसर पर आयोजन समिति के सरंक्षक रंजीत सिह,,जीपी सिह, भीम बहादूर थापा, नन्हे सिह,खुशीलाल पवार,किशोर ड़ेहरिया,अजय प्रजापति,बंटी,पिन्टू अंसारी, रमेश गवहाड़े,देवमन ड़ेहरिया,विक्की सिह,रमेश पवार,संजीत चौधरी,तौफिक आलम,चांद अंसारी,राजा पण्ड्राग्रे,अमीत अग्रवाल,दिलिप विश्वकर्मा,योगेश र्बड़े,गणेश महस्की, देवेन्द्र बामनकर,शुभम जैन,रोहित अग्रवाल,सुरेश तिवारी,आदित्य भारती,प्रफुल त्रिपाठी,सुभाष सिह,बंटी अग्रवाल,दिलीप झोड़ उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours