जोसफ बने एटक यूनियन कोल उद्योग के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Estimated read time 0 min read
  • हेड क्वार्टर नागपुर पहुंचे वयोवृद्ध नेता डॉक्टर कृष्णमोदी
  • कोल इंडिया के मजदूरों से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषय पर हुई चर्चा

सारनी। बुधवार को कोल उद्योग के राष्ट्रीय एटक के राष्ट्रीय प्रतिष्ठित अध्यक्ष,पूर्व जेबीसीसीआई सदस्य डॉ कृष्णा मोदी डब्ल्यू.सी.एल हेडक्वार्टर नागपुर एटक ऑफिस पहुंचे। जहां पर वेतन समझौता ग्यारा और कोल इंडिया के भूमिगत खदान में काम करने वाले मजदूरों की ज्वलनशील समस्या पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई इसके अलावा झारखंड की राजधानी रांची में कोल फेडरेशन की हुई बैठक में कोल इंडिया सेफ्टी बोर्ड सदस्य कॉमरेड सी.जे जोसफ को एटक यूनियन कोल उद्योग का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। कॉमरेड श्री मोदी ने कॉमरेड सी.जे जोसफ का ऑफिस में शॉल श्रीफल भेट कर सम्मानित किया और यूनियन संबंधित चर्चा की। इस अवसर पर सी.जे जोसफ ने कहा कि एटक यूनियन का राष्ट्रीय अध्यक्ष का जो दायित्व है वह बहुत बड़ा है इस दायित्व को निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करूंगा साथ ही कोल इंडिया के कर्मचारियों की जो लंबित मांग है उससे प्रबंधन और सरकार के बीच संबंध बनाकर समस्या का निराकरण कराना मेरी पहली प्राथमिकता होगी इस अवसर पर डब्ल्यूसीएल हेड क्वार्टर नागपुर एटक ऑफिस में बड़ी संख्या में एटक यूनियन के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours