शिवराज सरकार में बेटियां बनी वरदान : सांसद डीडी उइके

Estimated read time 1 min read
  • शिवराज जी के हृदय से निकली योजना है मुख्यमंत्री कन्यादान : विधायक डॉ पंडाग्रे
  • शिवराज सरकार को प्रदेश की करोड़ों बेटियों बहनों का आशीर्वाद है : राजा पवार
  • मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 391 जोड़ों का विवाह संपन्न

घोड़ाडोंगरी। एक जमाना था जब बेटियों को बोझ समझा जाता था लेकिन मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते मध्य प्रदेश में आज बेटियों के जन्म को वरदान समझा जाने लगा है। मामा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बेटियों के पालन-पोषण, शिक्षा से लेकर विवाह तक की चिंता कर रहे हैं। यह उद्गार सांसद दुर्गादास उइके ने गुरुवार दोपहर घोड़ाडोंगरी जनपद क्षेत्र के जुवाड़ी गांव में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों में बेटी की शादी एक बड़ी जिम्मेदारी हुआ करती थी लेकिन संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की योजना के कारण आज यह काम आसान हो गया है। सांसद श्री उइके ने अपने उद्बोधन के दौरान नव दंपतियों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।
गौरतलब है कि गुरुवार दोपहर जुवाड़ी गांव के गेहूं उपार्जन केंद्र मैदान पर आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के सामूहिक विवाह समारोह में घोड़ाडोंगरी जनपद क्षेत्र, सारणी नगर पालिका क्षेत्र और घोड़ाडोंगरी नगर परिषद क्षेत्र के 391 वर-वधु परिणय बंधन में बंधे। समारोह में मुख्य अतिथि सांसद श्री उइके के साथ विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उईके, पूर्व विधायक मंगलसिंह धुर्वे, नर्मदापुरम कमिश्नर श्रीमन शुक्ल, जनपद अध्यक्ष राहुल उइके, सारणी नपाध्यक्ष किशोर बरदे, घोड़ाडोंगरी नप अध्यक्ष श्रीमती मीरावंती उइके, श्रीमती गंगाबाई उइके, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संगीता श्यामू परतें, राजेन्द्र कवड़े, रंजीत सिंह, विशाल बत्रा,कमलेश सिंह, कांति यादव, राजेंद्र मालवीय, राजेश महतो, राजेश परते, ज्ञानसिंह परते, सोनू खनूजा, मोहन मोरे, नरेन्द्र महतो, नरेंद्र उइके, सभी जनपद सदस्यगण, सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मंचासीन थे। आयोजन हेतु बनाए गए विशाल पंडाल में भगत-भुमकाओं द्वारा आदिवासी रीति रिवाज से और गायत्री परिवार द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा नव दंपतियों को ₹11000 की धनराशि के चेक एवं ₹40000 मूल्य की उपहार सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ अभिलाष मिश्रा, एसडीएम अनिल सोनी, तहसीलदार अशोक डेहरिया, घोड़ाडोंगरी सीईओ सुरेश इंदौरकर, आमला सीईओ दानिश अहमद खान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं संपूर्ण शासकीय अमला व्यवस्था बनाने में लगातार जुटा रहा।

शिवराज जी के हृदय से निकली योजना है मुख्यमंत्री कन्यादान : विधायक डॉ पंडाग्रे

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह को आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना शिवराज जी के हृदय से निकली हुई योजना है। वह विधायक सांसद और मुख्यमंत्री के बनने के पूर्व से ही स्वयं अपने खर्चे से गरीब कन्याओं का विवाह कराया करते थे। और जब मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने इस योजना को शासन की योजना में बदल दिया जिसके कारण प्रदेश में लाखों गरीब बेटियों के हाथ पीले हो सके हैं। श्री पंडाग्रे ने इस अवसर पर विवाह बंधन में बंधने जा रहे वर वधु को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि जिन बेटियों की शादी हो रही है जून माह से उन्हें लाडली बहना योजना का लाभ मिलना भी शुरू हो जाएगा।

शिवराज सरकार को प्रदेश की करोड़ों बेटियों बहनों का आशीर्वाद है : राजा पवार

समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार ने कहा कि प्रदेश की करोड़ों बेटियों के मामा शिवराज सिंह चौहान ने जो काम किया है उसके चलते उन्हें इन सभी बेटियों और बहनों का आशीर्वाद प्राप्त है। और इसी आशीर्वाद के चलते वे पिछले 18 वर्षों से मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे हैं। यही आशीर्वाद उन्हें लंबे समय तक मध्यप्रदेश के मुखिया की जिम्मेदारी पर बिठाए रखेगा। श्री पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिना किसी भेदभाव के सभी वर्ग जाति और धर्म के लोगों को इस योजना का लाभ दिया है । आज इस पंडाल में सभी वर्गों के लोग एक साथ विवाह की रस्में संपन्न कर रहे हैं।

More From Author

+ There are no comments

Add yours