- देवास की घटना को लेकर प्रदर्शन
- राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
सारनी। जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) संगठन ने देवास जिले में 5 लोगो की हत्या के विरोध में रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को जयस संगठन ने सारनी के जय स्तंभ पर आरोपियों का पुतला फुंकने के बाद महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रभारी टीआई फतेबहादुर को ज्ञापन सौंपा। जयस के लक्ष्मन नर्रे एवं राकेश महाले ने बताया कि देवास जिले के नेमावर में 5 लोगो की हत्या कर जमीन में गाड़ने वाले आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर तहसील स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि नेमावर पुलिस ने मामले को गंभीरता से नही लिया है। करीबन 47 दिन गुमशुदा रहने के बाद उनके शव मिले हैं। इस मामले की जांच सीबीआई से कराने को लेकर जयस संगठन पूरे प्रदेश में रैली निकाल कर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया जा रहा है। जयस संगठन ने रैली निकाल कर घोड़ाडोंगरी, रानीपुर एवं सारनी में ज्ञापन दिया है।
+ There are no comments
Add yours