बैतूल। त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत जनपद पंचायत शाहपुर में पंच एवं सरपंच के नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करने हेतु क्लस्टर स्तर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमनबीर सिंह बैंस से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्लस्टर ग्राम पंचायत ढोढरामऊ के ग्राम पंचायत भवन में ग्राम पंचायत ढोढरामऊ, टिमरनी, डाबरी, धनवार एवं फोफल्या से संबंधित पंच एवं सरपंच के नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। यहां सहायक रिटर्निंग अधिकारी के रूप में वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी शाहपुर श्री राजकुमार उइके द्वारा नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे।
क्लस्टर ग्राम पंचायत बीजादेही के ग्राम पंचायत भवन में ग्राम पंचायत टांगनामाल, ढुमकारैयत, चिखलीरैयत, बीजादेही एवं काजली से संबंधित पंच एवं सरपंच के नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। यहां उ.मा.शि. (व्याख्याता) बा.मा.शा भौंरा श्री सहदेव अलोने नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे।
क्लस्टर ग्राम पंचायत केसिया के ग्राम पंचायत भवन में ग्राम पंचायत केसिया, सेहरा, कान्हेगांव एवं तारा से संबंधित पंच एवं सरपंच के नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। यहां सहायक रिटर्निंग अधिकारी के रूप में जनपद पंचायत शाहपुर के उपयंत्री श्री हरीश पंडाग्रे द्वारा नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे।
क्लस्टर ग्राम पंचायत शीतलझिरी के ग्राम पंचायत भवन में ग्राम पंचायत खोखरारैयत, रामपुरमाल, शीतलझिरी एवं आंवरिया से संबंधित पंच एवं सरपंच के नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। यहां सहायक रिटर्निंग अधिकारी के रूप में जनपद पंचायत शाहपुर के उपयंत्री श्री राधेश्याम नावरे नाम-निर्देशन पत्र करेंगे।
नगर परिषद् भवन शाहपुर में ग्राम पंचायत पाठई, कांटावाड़ी, सिलपटी एवं कोटमी से संबंधित पंच एवं सरपंच के नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। यहां सहायक रिटर्निंग अधिकारी के रूप में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी शाहपुर श्री निरंजन नागले द्वारा नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे।
क्लस्टर ग्राम पंचायत मोखामाल के ग्राम पंचायत भवन में ग्राम पंचायत देशावाड़ी, मोखामाल एवं भयावाड़ी से संबंधित पंच एवं सरपंच के नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। यहां सहायक रिटर्निंग अधिकारी के रूप में जल संसाधन विभाग शाहपुर की उपयंत्री सुश्री श्रेयंका वासनिक नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगीं।
क्लस्टर ग्राम पंचायत भौंरा के ग्राम पंचायत भवन में ग्राम पंचायत भौंरा, बानाबेहड़ा, सालीमेट, गुवाड़ी एवं धपाड़ामाल से संबंधित पंच एवं सरपंच के नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। यहां सहायक रिटर्निंग अधिकारी के रूप में उच्च.मा.शि. (व्याख्याता) शा.क.उ.मा.वि. भौंरा श्री एसके कटारे द्वारा नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे।
क्लस्टर ग्राम पंचायत कछार के ग्राम पंचायत भवन में ग्राम पंचायत खापा, झापड़ी, कछार एवं हांडीपानी से संबंधित पंच एवं सरपंच के नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। यहां सहायक रिटर्निंग अधिकारी के रूप में महिला एवं बाल विकास शाहपुर की परियोजना अधिकारी श्रीमती दीपमाला आहके नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगीं।
क्लस्टर ग्राम पंचायत कुण्डी के ग्राम पंचायत भवन में ग्राम पंचायत कुण्डी, पहावाड़ी, रायपुर, पावरझण्डा एवं मूढ़ा से संबंधित पंच एवं सरपंच के नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। यहां सहायक रिटर्निंग अधिकारी के रूप में पशु चिकित्सक शाहपुर डॉ. राहुल सिंह द्वारा नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे।
इस जनपद पंचायत में ग्रामीण विस्तार अधिकारी शाहपुर श्री एसके मर्सकोले एवं कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल शाहपुर के व्याख्याता श्री दिलीप सूर्यवंशी को रिजर्व सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है।
प्रत्येक सहायक रिटर्निंग अधिकारी संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के नियंत्रण में कार्य करेंगे एवं उनसे लगातार संपर्क बनाये रखेंगे।
जनपद पंचायत शाहपुर- पंच, सरपंच के नाम निर्देशन प्राप्त करने के लिए क्लस्टर स्तर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
+ There are no comments
Add yours