जनपद पंचायत आमला- पंच, सरपंच के नाम निर्देशन प्राप्त करने के लिए क्लस्टर स्तर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

Estimated read time 1 min read

बैतूल। त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत जनपद पंचायत आमला में पंच एवं सरपंच के नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करने हेतु क्लस्टर स्तर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमनबीर सिंह बैंस से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्लस्टर ग्राम पंचायत ससुन्द्रा के ग्राम पंचायत भवन में ग्राम पंचायत तोरनवाड़ा, हसलपुर, ससाबड़, अंधारिया, अम्बाड़ा, बो. ब्राह्मणवाड़ा, ससुन्द्रा, नांदपुर, रमली, परसोड़ा एवं रंभाखेड़ी से संबंधित पंच एवं सरपंच के नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। यहां सहायक रिटर्निंग अधिकारी के रूप में ग्रामीण यांत्रिकी विभाग आमला की उपयंत्री श्रीमती सविता राय द्वारा नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे।
क्लस्टर ग्राम पंचायत बोरीखुर्द के ग्राम पंचायत भवन में ग्राम पंचायत ठानी, आवरिया, परसोड़ी, रतेड़ाकला, बोरीखुर्द, लादी, खापाखतेड़ा, देवपिपरिया, जमदेहीखुर्द, जमदेहीकला, बारंगवाड़ी एवं कोठिया से संबंधित पंच एवं सरपंच के नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। यहां सहायक रिटर्निंग अधिकारी के रूप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी आमला श्री यशवंतराव झरबड़े नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे।
क्लस्टर ग्राम पंचायत बोरदेही के ग्राम पंचायत भवन में ग्राम पंचायत छिपन्यापिपरिया, लिखड़ी, कमलेश्वरा, खांडेपिपरिया, जामुनबिछिया, बामला, हरन्या, ईटावा, दीपामंडई, बोरदेही, घाटावाड़ीकला एवं मालेगांव से संबंधित पंच एवं सरपंच के नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। यहां सहायक रिटर्निंग अधिकारी के रूप में महिला एवं बाल विकास विभाग आमला के परियोजना अधिकारी श्री चयेन्द्र बुड़ेकर द्वारा नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे।
क्लस्टर ग्राम पंचायत जम्बाड़ाबुजुर्ग के ग्राम पंचायत भवन में ग्राम पंचायत जम्बाड़ाबुजुर्ग, कनौजिया, रानीडोंगरी, जम्बाड़ीखुर्द, कुटखेड़ी, सोमलापुर, कोंढरखापा, छावल, देवगांव, लालावाड़ी, नरेरा एवं तिरमहू से संबंधित पंच एवं सरपंच के नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। यहां वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी कृषि विभाग आमला श्री गोपाल साहू नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे।
क्लस्टर ग्राम पंचायत खेड़लीबाजार के ग्राम पंचायत भवन में ग्राम पंचायत खेड़लीबाजार, उमरिया, बाबरबोह, राजेगांव, सोनेगांव, बिछुवा, ब्राह्मणवाड़ा, डंगारिया, तरोड़ाकला, हरदौली एवं बारछी से संबंधित पंच एवं सरपंच के नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। यहां सहायक रिटर्निंग अधिकारी के रूप में पशु चिकित्सक आमला डॉ. मारिया लाल द्वारा नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे।
क्लस्टर ग्राम पंचायत मोरखा के ग्राम पंचायत भवन में ग्राम पंचायत मोरखा, तरोड़ाबुजुर्ग, डुडरिया, बिसखान, गुबरैल, लीलाझर, काठी, डेहरी, हतनोरा एवं कुजबा से संबंधित पंच एवं सरपंच के नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। यहां जल संसाधन विभाग आमला के सहायक यंत्री श्री मनोज चौहान नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे।
इस जनपद पंचायत में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी आमला श्री डीआर पांडेय एवं खाद्य निरीक्षक आमला श्री एलएस चौहान को रिजर्व सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है।
प्रत्येक सहायक रिटर्निंग अधिकारी संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के नियंत्रण में कार्य करेंगे एवं उनसे लगातार संपर्क बनाये रखेंगे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours