चूड़ियाँ मे श्री गुरु साहब बाबा मंदिर में कलश यात्रा निकालकर हुआ कथा का शुभारंभ

Estimated read time 0 min read

चिचोली। तहसील मुख्यालय से लगभग चार किमी दूरी पर स्थित साधू बाबाजी के नाम से प्रसिद्ध ग्राम चूड़ियाँ मे श्री गुरु साहब बाबा मंदिर में  श्री राम कथा का सोमवार कलश यात्रा के साथ भव्य शुभारंभ  हुआ।
श्री गुरु साहब बाबा मंदिर से कलश यात्रा निकाली जो गांव में  हनुमान मंदिर साधु बाबा मंदिर से होते हुए पूरे गांव भ्रमण के पश्चात कथा स्थल पर पहुंची कलश यात्रा में बड़ी संख्या मे ग्रामीण मौजूद थे जिसके पश्चात कथा प्रारंभ हुई कथा वाचक जया देवी मालेगांव द्वारा प्रतिदिन दोपहर कथा का वाचन किया जाएगा।
समिति के सदस्यों ने  क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया है की अधिक से अधिक संख्या मे कथा में शामिल होकर धर्म का लाभ लेवे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours