- करोड़ों के विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास व लोकार्पण,लाखों के हितलाभो का किया वितरण
चिचोली। केन्द्र की मोदी सरकार एवं राज्य की शिवराज सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यो एवं चलाई जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं की संपूर्ण जानकारी बतौर उपलब्धियों के रूप में ग्रामीणों को देने के साथ ही योजना से वंचित रहे पात्र हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित करने की मंशा व उद्देश्यों को लेकर घोड़ाडोंगरी विधानसभा की जनपद पंचायत चिचोली के दूरस्थ अंचल में स्थित ग्राम पंचायत टोकरा के ग्राम कनारी से विकास यात्रा शुरू हुई थी।
8 फरवरी से 14 फरवरी की देर शाम तक चली विकास यात्रा ने सात दिनों में तकरीबन साढ़े चार सौ किलोमीटर का सफर तय कर चिचोली ब्लॉक की 33 ग्राम पंचायतों के सभी 89 गांवों का भ्रमण किया,इस दौरान विकास यात्रा का जगह-जगह आजीविका मिशन के ब्लाक समन्वयक शैलेन्द्र ठाकुर के मार्गदर्शन में समुह की दीदियो ने कलश यात्रा निकालकर जोरदार स्वागत किया था।विकास यात्रा में शामिल जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने गांवों में पूर्ण हो चुके कामों का लोकार्पण एवं नवीन स्वीकृत कार्यों का भूमिपूजन करते हुये योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को उनके हितलाभ भी वितरित किये गयें।
करोड़ों के कामों का हुआ लोकार्पण व शिलान्यास, किया हितलाभो का वितरण,समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने दियें आवेदन
विकास यात्रा के दौरान विभिन्न योजनाओं के 3 करोड़ 37 लाख 25 हजार रुपये के 34 पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण एवं 4 करोड़ 42 लाख 32 हजार रूपये लागत राशि के कार्यों का शिलान्यास भूमिपूजन जनप्रतिनिधियों के हस्ते किया गया।अवसर पर योजनाओं में पात्रता रखने वाले 1094 हितग्राहियों को उनके हितलाभ भी वितरित किये गए।ग्रामीण अंचलों में विकास यात्रा के दरम्यान तकरीबन 233 लोगों ने सामुहिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर अपने आवेदन दियें जिसमें कुछ आवेदनों का मौके पर ही निराकरण भी किया गया।
विकास यात्रा में इनका रहा प्रतिनिधित्व
चिचोली ब्लॉक में निर्धारित रूट अनुसार एक सप्ताह चली विकास यात्रा में बतौर जनप्रतिनिधियों के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक घोड़ाडोंगरी व जिला पंचायत सदस्य मंगलसिंग धुर्वे,क्षेत्रिय जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सावित्री शिवराज उइके,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र यादव,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष व भाजपा जिला उपाध्यक्ष शंकरराव चड़ोकार,भाजपा जिला मंत्री व पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शक्ति गणपत धुर्वे,भाजपा जिला कोषाध्यक्ष कांतिलाल यादव,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिलसिंह कुशवाह,पूर्व जनपद अध्यक्ष चिरोंजीलाल कवड़े,पूर्व मंडल अध्यक्ष ग्रामीण ओम प्रकाश यादव,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश पेठे,महामंत्री अमनसिंह कुशवाह एवं अश्विन राठौर,शांतिबन गोस्वामी,जनपद सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुश्री सपना इवने,श्रीमती प्रेमलता करोचे,श्रीमती सुमन संदीप बिहारे,सुनील उइके,भाजयुमो ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सोनू शिवनकर,ब्लॉक सरपंच संघ अध्यक्ष संतोष टेकाम,अमित देशपांडे के साथ क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वरिष्ठजन प्रमुख रूप से शामिल रहे थें।साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों में घोड़ाडोंगरी विधानसभा के यात्रा प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी विनोद खटीक,चिचोली तहसीलदार रोहित विश्वकर्मा,प्रभारी जनपद सीईओ अभिषेक वर्मा,ब्लाक यात्रा प्रभारी बीईओ डीके शर्मा,बीजादेही थाना प्रभारी टीआई नन्हेसिंग ठाकुर,चिचोली थाना एएसआई श्री रघुवंशी,बीपीओ रमेश माकोड़े,वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी आरके कजोड़े,आरईएस उपयंत्री श्री मरकाम,श्री चक्रवर्ती एवं श्रीमती रिचा,उपयंत्री पीएचई श्री कलम्बे विकास यात्रा में शामिल रहें थें।8 फरवरी को ग्राम पंचायत टोकरा के ग्राम कनारी से शुरू हुई विकास यात्रा का मंगलवार 14 फरवरी की देर शाम ग्राम पंचायत कटकुही के ग्राम नहरपुर आमढाना में समापन हुआ।
सुनी समस्याऐं किया निराकरण,योजना क्रियान्वयन की जानी जमीनी हकीकत
विकास यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामों में हुई नुक्कड़ सभाओं में भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने जहाँ एक ओर केन्द्र मे सत्तारूढ़ भाजपा की मोदी सरकार एवं राज्य की शिवराज सरकार के क्षेत्र में हुये विकास कार्यों व उपलब्धियों के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को बताकर इनका लाभ लेने की अपील ग्रामीणों से की वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक अधिकारियों ने राज्य सरकार द्वारा विकास यात्रा निकालने के उद्देश्यों को बताकर योजनाओं की जमीनी हकीकत ग्रामीणों से जानी और नसीराबाद के सीएम राईज स्कूल के साथ ब्लॉक के सभी शासकीय स्कूलों,छात्रावासों,राशन दुकानों का औचक निरीक्षण कर आमजनों की समस्याऐं भी सुनी और उनका निराकरण भी किया।
+ There are no comments
Add yours