- क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के उद्देश्य से डॉक्टर की पदस्थापना एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोरदेही के लिए 108 एंबुलेंस के लिए की चर्चा
आमला। आमला सारनी विधानसभा समेत बैतूल जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए अपने भोपाल प्रवास के दौरान आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने एन आर एच एम की मिशन संचालक डॉ छवि भारद्वाज एवं सहायक संचालक डॉ ओपी तिवारी से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा करी। क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमला एवं बोरदेही में चिकित्सकों की कमी से अवगत कराते हुए चिकित्सकों के नवीन पदस्थापना एवं गंभीर एवं अकस्मिक परिस्थितियों में मरीजों के त्वरित उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोरदेही में 108 एंबुलेंस प्रदान करने की माँग की। एन आर एच एम मिशन संचालक डॉ छवि भारद्वाज ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमला में चिकित्सक की पदस्थापना एवं प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोरदेही में 108 एंबुलेंस प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की।इस प्रतिनिधि मंडल में क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढ़ेकर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख भरत यादव सतीश हारोड़े उपस्थित रहे ।
+ There are no comments
Add yours