- समापन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों वरिष्ठ नागरिकों ,जनता को किया दरकिनार क्या महज औपचारिकता से स्वच्छ भेंट मिशन होंगा सफल ?
घोड़ाडोंगरी. सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका सारनी की साइकल रैली रविवार सुबह 7 बजे निकली रैली की शुरूआत बगडोना हवाई पट्टी से प्रारम्भ हुई रैली में रैली में प्रतिभागियों ने बगडोना से घोड़ाडोंगरी तक साइकल रैली निकाली घोड़ाडोंगरी आगमन पर प्रभारी सीएमओ श्री देशमुख ने आगवानी की आगवानी के उपरांत रैली घोड़ाडोंगरी के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए नगर पंचायत पहुची नगर पंचायत में रैली में उपस्थित प्रतिभागियों को स्वल्पाहार करवाया गया साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किये गए.
इस पूरे कार्यक्रम को लेकर सबसे बड़ी बात जो नजर आई पूरे कार्यक्रम में आमजनता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आमजनता पूरी तरह से नदारत नजर आई रैली को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि नगर पालिका ने शासन की मंशा को पलीता लगाते हुए सिर्फ महज औपचारिकता निभा कर कार्यक्रम कर रफा दफा कर दिया क्योंकि शासन के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ,आमजनता,वरिष्ठ नागरिकों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करवा कर इस पूरे मिशन को सफल बनाना है लेकिन जिस तरह से नगर पालिका और नगर पंचायत के सरकारी नुमाइंदे महज औपचारिकता कर खाना पूर्ति में लगे है उससे शासन की स्वच्छ भारत मिशन को सफलता मिलती नही दिख रही.
+ There are no comments
Add yours