चाकू की नोंक पर की थी लूट, मजदूर से लूट कर हुए थे फरार; मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए

Estimated read time 0 min read

बैतूल। आमला पुलिस ने एक मजदूर से मोबाइल और नगद लूट के मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमे एक महिला भी शामिल है। दोनों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। आमला थाना प्रभारी संतोष पंद्रे ने बताया कि निर्मल, पिता यशवंतराव अड़लक (27) नि. वार्ड न. 12 आमला ने रिपोर्ट किया कि वह ग्राम धौंसरा से मजदूरी कर वापस अपने घर आ रहा था। तभी धौंसरा रोड़ आईटीआई के पास आरती बागड़ी और उसका साथी पुन्ना पन्द्राम मिले। जिन्होंने उसका रास्ता रोका और पुन्ना ने चाकू की नोंक पर उससे लूट की। डर के मारे वह घबरा गया।

इस बीच आरती बागड़ी ने जेब मे रखा मोबाइल और नगद तीन हजार रुपए छीन लिए। मजदूर ने बताया कि दोनों ने धमकी देते हुए कहा यदि किसी को बताया या रिपोर्ट किया तो जान से मार देंगे और रेलवे पटरी की ओर भाग गए। फरियादी की रिपोर्ट पर दोनों के खिलाफ आमला थाने में धारा 341,392,506,34 के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।

शिकायत के बाद पुलिस थाना आमला ने टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी की किन्तु दोनों फरार हो गए। बाद में मुखबिर ने सूचना दी कि आरती बागड़ी और उसका साथी पुन्ना दोनों बंधा रोड़ रेलवे पटरी के पास झोपड़ी बनाकर छिपे हुए है। इसके बाद आमला पुलिस ने फोर्स की मदद से दोनों को पकड़ लिया। इनके पास से एक रियलमी कंपनी की मोबाइल जिसकी कीमत 8000 रुपए है इसके साथ ही 450 रुपए नगद और तेज धार चाकू बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेएमएफसी न्यायालय आमला में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours