बैतूल। दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए प्रशासन ने अगले दो महीने तक शनिवार और रविवार को भी कार्यालय खोले रखने का फैसला किया है। जिससे भूमि,आवास और अन्य संपत्तियों की रजिस्ट्री करवाने वालों को सहूलियत मिल सके। जिला रजिस्ट्रार दिनेश कौशल ने बताया कि जन-सामान्य को दस्तावेजों के पंजीयन कार्य में अधिक सुविधा देने और शासन के राजस्व को दृष्टिगत रखते हुए 29 जनवरी से 31 मार्च तक की अवधि में समस्त सार्वजनिक अवकाश जिसमें शनिवार और रविवार को भी समस्त जिला पंजीयक एवं उप पंजीयक कार्यालय पंजीयन एवं शासकीय कार्य हेतु कार्यालय खुले रहेंगे। होली अवकाश और जिन जिलों में रंग पंचमी का स्थानीय अवकाश घोषित है, इस दिन सभी कार्यालय बंद रहेंगे।
बैतूल में शनिवार-रविवार को भी होगी रजिस्ट्री: खुले रहेंगे जिला पंजीयक और उप पंजीयक कार्यालय, सिर्फ सार्वजनिक अवकाश पर रहेंगे बंद
+ There are no comments
Add yours