- पटवारी ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
रानीपुर। घोड़ाडोंगरी पटवारी संघ ने बुधवार को प्रांतीय आह्वान पर आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर घोड़ाडोंगरी तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपकर 3 दिवसीय सामूहिक अवकाश ले लिया है। भिंड जिले में पटवारी पर हुए हमले के विरोध में घोड़ाडोंगरी तहसील के पटवारी बस्ता सौंपकर 3 दिन के सामूहिक अवकाश चले गए है।
घोड़ाडोंगरी तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा को सौंपे गए ज्ञापन में पटवारियों ने अपराधियों पर धारा 307 नहीं लगाने एवं आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने के विरोध में 23 सितंबर से 25 सितंबर तक सामूहिक अवकाश ले लिया है.घोड़ाडोंगरी पटवारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हरिओम चौरे, सचिव रामलाल कुमरे ने बताया कि पटवारी साथी पर हमला हो रहा है, मगर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
समस्त पटवारियों ने निर्णय लिया है कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के प्रशिक्षण का वह बहिष्कार करेंगे एवं तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
+ There are no comments
Add yours