घोड़ाडोंगरी। आगामी 23 मई से बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में राष्ट्र के नवनिर्माण सुख शांति समृद्धि एवं वातावरण के परिशोधन के निमित्त गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। नगर तथा विकासखंड के लगभग 4000 घरों में एक साथ सुबह 9 बजे से 12 बजे तक यह आयोजन होना है जिसमें साधक अपने-अपने घरों में 24 बार गायत्री महामंत्र से एवं पांच बार महामृत्युंजय मंत्र से आहुतिया देंगे। इस महान कार्य के सहभागी बनने हेतु गायत्री परिवार के सैकड़ो भाई बहनो साहित सभी लोगों को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में घर-घर जाकर यज्ञ करने के लिए यज्ञ पद्धति का परिचय देकर अपने-अपने घरों में 23 मई गुरुवार बुद्ध पूर्णिमा के दिन गायत्री यज्ञ करने की समझाइए दी जा रही है ताकि अधिक से अधिक घरों में यज्ञ संपन्न हो सके साथ ही गायत्री परिवार के श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने समस्त धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में अपने घरों में गायत्री महायज्ञ जरूर करें।
घर-घर जाकर गायत्री महायज्ञ करने प्रेरित कर रहा गायत्री परिवार के लोग
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
More From Author
18 जून को बैतूल आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
June 6, 2026
MP में 8 जून से शुरू होंगे शिक्षकों के तबादले
June 6, 2026
+ There are no comments
Add yours