कोविड प्रभारी, प्रमुख सचिव श्री सचिन सिन्हा ने अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में कोविड प्रबंधन की समीक्षा की

Estimated read time 0 min read

बैतूल। जिले के कोविड प्रभारी एवं श्रम विभाग के प्रमुख सचिव  सचिन सिन्हा ने गुरुवार को जिले के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक लेकर कोरोना प्रबंधन की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस, पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद, अपर कलेक्टर  जेपी सचान, सीएमएचओ डॉ. ए.के. तिवारी, सिविल सर्जन डॉ. अशोक बारंगा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
इस दौरान उन्होंने जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सजगता रखने के निर्देश दिए। साथ ही जिले की सीमाओं पर स्थित चेक पोस्ट्स पर सतर्कता रखे जाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति की भी समीक्षा की।  सिन्हा जी ने जिले के हॉट स्पॉट क्षेत्रों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने आवश्यक दवाइयों एवं ऑक्सीजन की उपलब्धता के बारे में भी कलेक्टर से चर्चा की। इस संबंध में कलेक्टर  अमनबीर सिंह बैंस ने बताया कि जिले में ऑक्सीजन एवं दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद ने जिले में कोरोना कर्फ्यू के प्रभावी पालन सुनिश्चित करवाने के संबंध में किए गए इंतजामों से प्रमुख सचिव को अवगत कराया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours