पत्रकार वार्ता में आत्मनिर्भर अभियान की दी जानकारी
बैतूल। वैष्विक महामारी कोरोना की दिक्कतो के बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुषल नेतृत्व में देष में अराजकता की स्थिती पैदा नही हुई। देष की जनता मजबूती के साथ प्रधानमंत्री के साथ खडी रही। उक्त विचार भाजपा के प्रदेष कोषाध्यक्ष, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने सोमवार को जिला कार्यालय विजय भवन में आत्मनिर्भर अभियान के विषय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में व्यक्त किए। इस अवसर पर सांसद दुर्गादास उइके, विधायक डा.योगेष पंडाग्रे, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र आर्य भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि अभियान हेतू प्रदेष के सभी जिलो में पत्रकार वार्ताए पार्टी द्वारा आयोजित की जा रही है। बैतूल में इस हेतू प्रदेष अध्यक्ष वीडी शर्मा द्वारा हेमंत खंडेलवाल को अधिकृत किया गया है। श्री खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत विजन के लिए 20 लाख करोड रू. का आर्थिक पैकेज की घोषणा कर बहुत बडा संबल देष की जनता को दिया है जो कुल जीडीपी के 10 प्रतिषत के बराबर हैै। उन्होने कहा कि दुनिया के किसी भी देष ने इतना बडा पैकेज घोषित नही किया है। श्री खंडेलवाल ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के सबंध में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जारी किए कार्यक्रमो की सिलसिलेवार जानकारी दी। उन्होेने बताया कि सूक्ष्म ,लघु एवं मध्यम उघोगो के लिए छोटे उघमी अपने कारोबार को स्थिरता दे सकेगें और लोगो को रोजगार भी देगेें। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार ने ग्लोबल टेंडर पर रोक लगाकर देष के कारोबारियो को बडी मदद दी है। श्री खंडेलवाल ने बताया कि गरीब कल्याण योजना के तहत प्रधानमंत्री ने 1.70 लाख करोड रू. का प्रावधान रखा है। जिसके तहत किसानो को सम्मान निधि, जन धन खातो में तीन माह तक 500-500 रू. नगद, उज्जवला योजना में तीन माह तक गैस सिलेन्डर निषुल्क किए गए। इसके अलावा विधवाओ, दिव्यांगो, वृद्वो को 1000 रू. की सहायता दी गई। उन्होनेे बताया कि इसी योजना में गरीबो को तीन माह तक राषन मुफ्त दिया गया था। अब इस योजना को नवंबर माह तक बढा दिया गया है। श्री खंडेलवाल ने बताया कि इस योजना का लाभ देष के 80 करोड गरीबो को मिल रहा है। इसी तरह वन नेषन वन राषन से अब देष के किसी भी हिस्से में नागरिक राषन ले सकेगें। श्री खंडेलवाल ने बताया कि इस आर्थिक पैकेज में किसानो को भी काफी राहते प्रदान की गई है। कृषि और किसान को आर्थिक रूप से मजबूत करने हेतू मोदी सरकार ने देष के ढाई करोड किसानो को लगभग 2 लाख करोड की रियायते दी है। वहीं वन नेषन, वन मार्केट योजना से किसान किसी भी राज्य में अपनी फसल बेच सकेगें। इसके लिए केन्द्र सरकार ने आदेष भी जारी कर दिए है। उन्होने कहा कि वोकल फार लोकल एवं मेक इट ग्लोबल का ज्ञान देष को आत्म निर्भर बनाएगा। श्री खंडेलवाल ने बताया के मनरेगा योजना में रोजगार के अवसर बढाने के लिए सरकार ने 40 हजार करोड रू. की अतिरिक्त राषी देने की घोषणा की है। जिससे प्रवासी मजबूर सहित स्थानीय लोगो को काम मिलेगा। श्री खंडेलवाल ने कहा कि आत्मनिर्भर अभियान का सकारात्मक प्रभाव भी धरातल को देखने को मिल रहा है। उन्होने आषा व्यक्त की है कि यह अभियान भारत को दुनिया के साथ खडे होने की ताकत देंगा।
कोरोना संकट की दिक्कतो के बावजूद प्रधानमंत्री ने देष में अराजकता की स्थिती पैदा नही होने दी – हेमंत खंडेलवाल
+ There are no comments
Add yours