
सारनी। कोरोना बचाव के लिए शासन द्वारा वेक्सिनेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके तहत सारनी के केंद्रीय विद्यालय में रिकार्ड 410 लोगों को कोविशिल्ड का पहला डोज़ लगाया गया। यह अपने आप मे एक दिन में वेक्सीन लगाने का एक रिकॉर्ड है।
नगर पालिका क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय में केंद्र शुरू किया गया था। इसके तहत सोमवार को 18 से 44 उम्र वर्ग में 357 एवं 45+ में 53 लोगों को वेक्सीन लगाई गई। नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा ने बताया कि टीकाकरण को लेक़र लोगों में खास उत्साह है। टीकाकरण में सेक्टर प्रभारी मधुकर सूर्यवंशी, पंकज बड़ोदिया, महेंद्र चौरसिया, सारिका, लाल मंगला नर्रे, गीता मंडल रानी सरेशाम पारुल अतुलकर, मीना शर्मा, प्रियंका, रीना अकोदिया, रंजीता पाटिल, सरिता नागले, रानी रावते, मोनिका निवारी इंदिरा अतुलकर, भारती नागले सहित अन्य स्टाफ का सहयोग रहा।
+ There are no comments
Add yours