केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की वर्चुअल रैली, हेमंत खण्डेलवाल प्रमुख रूप से रहे मौजूद

Estimated read time 1 min read

बैतूल। पिछले छह वर्षो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियो के कारण आज पूरी दुनिया भारत का लोहा मानती है। उक्त उदगार केन्द्रीय सडक,परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को मध्यप्रदेष की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। वर्चुअल रैली को श्री गडकरी ने नागपुर से संबोधित किया। श्री गडकरी के मंच पर प्रदेष भाजपा संगठन के प्रतिनिधि के रूप में प्रदेष कोषाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल एवं केन्द्र सरकार में पर्यटनमंत्री प्रहलाद पटेल मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री के रैली में हेंमत खंडेलवाल को शामिल करना एक बड़ी बात है। यह श्री खण्डेलवाल के बढ़ते कद की ओर इसारा है। वही भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय मे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित वरिष्ठ नेता केन्द्रीय मंत्री ,राज्य के मंत्री शामिल हुए। श्री गडकरी का उदबोधन फेसबुक पेज, वीडियो कान्फ्रेसिंग एवं सोषल मीडिया साइट्स पर लाईव हुआ। श्री गडकरी ने अपने संबोधन में मोदी सरकार के पांच वर्ष के कार्यो का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष की उपलब्धियां गिनाई। श्री गडकरी ने कहा कि इस एक वर्ष में मोदी सरकार ने ऐतिहासिक और क्रांतिकारी फैसले लिए। जिससे दुनिया को भारत की शक्ति का अहसास हुआ। उन्होने कोरोना संकट काल में केन्द्र सरकार के फैसलो की सराहना करते हुए शीघ्र ही इस लडाई को जीतने का विष्वास दिलाया।
गडकरी के मंच पर हेमंत की मौजूदगी गर्व की बात – केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वर्चुअल रैली को नागपुर से संबोधित किया। श्री गडकरी के मंच पर बैतूल जिले के पूर्व सांसद एवं प्रदेष के कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी जिलेवासियो के लिए गर्व की बात है। श्री खंडेलवाल को प्रदेष संगठन द्वारा प्रतिनिधि के रूप में भेजा गया था। श्री खंडेलवाल के अलावा प्रदेष के सांसद एंव केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल भी प्रदेष की ओर से प्रतिनिधि के रूप में नितिन गडकरी के मंच पर मौजूद थे। हेमंत की योग्यता को देखते हुए प्रदेष भाजपा संगठन के द्वारा उन्है लगातार विषेष जिम्मेदारी से नवाजा जा रहा है। पूर्व मंेे उन्है प्रदेष संगठन द्वारा चुनाव की अहम जिम्मेदारी दी गई। उसके पश्चात सिंधिया समर्थक विधायको के साथ बैंगलूरू भेजा गया। अब नितिन गडकरी के साथ मंच साझा करना पूरे जिले के कार्यकर्ताओ के लिए हर्ष एवं गौरव की बात है।
विजय भवन में सांसद, जिलाध्यक्ष ने लाईव सुना गडकरी का भाषण – केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को प्रदेष के लाखो कार्यकर्ताओ द्वारा सुना गया। सोषल मीडिया के फेसबुक एवं वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से लाईव प्रसारित भाषण को जिला कार्यालय विजय में भी कार्यकर्ताओ ने सुना। इस अवसर पर सांसद दुर्गादास उइके, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र आर्य, कान्फ्रेसिंग प्रभारी अबिजर हुसैन, संजू सोलंकी, कृष्णा गायकी, राजा साहू, विकास मिश्रा, बाबूसिंह, महेष्वर सिंह चंदेल, दिलीप जवंजाल,फरजाद पटेल, विक्रम शर्मा, विषेष व्यास, रवि सोनी, अमित यादव सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours