किसानों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

Estimated read time 1 min read
  • कई किसानों का पैसा जमा होने के बाद भी सहकारी समिति ने भेजा भारी भरकम नोटिस किसान परेशान
  • नोटिस जारी कर जमा करने का जारी हुआ पत्र नहीं तो नहीं मिलेगा आगामी सत्र का खाद बीज

घोड़ाडोंगरी। पुनर्वास क्षेत्र चोपना के किसानों ने सोमवार को तहसील कार्यालय में पहुंचकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार अशोक डेहरिया को ज्ञापन सौंपकर चोपना सेवा सहकारी बैंक द्वारा किसानों के साथ की जा रही ठगी एवं मनमाने तरीके से ब्याज वसूली की शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई।
किसानों का कहना है कि सहकारी बैंक मर्यादित शाखा चोपना के द्वारा किसानों को खाद नगद ऋण दिया जाता है जो फसल को बेचने के दौरान काट लिया जाता है वर्ष 2018-19 में किसानों का कर्ज माफी के कारण ऋण नहीं काटा गया लेकिन इस वर्ष के रुपए में से मूलधन काटा गया अब किसानों से 14% से भी अधिक ब्याज वसूला जा रहा है कई किसानों के ऊपर भारी भरकम राशि निकाल कर किसानों के सामने मुसीबत खड़ी कर दी गई है जिसके कारण खरीफ की फसल के लिए ना खाद मिल पाएगी और ना ही बीज और राशि उन्होंने ब्याज वसूली को बंद करने एवं खाद एवं नगद ऋण दिलाए जाने की मांग की है ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में पुनर्वास क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।
73000 का लोन लिया 77000 जमा किए फिर भी अभी 128000 देना
शांतिपुर के किसान मनोरंजन विश्वास ने बताया कि वर्ष 2016 में सेवा सहकारी मर्यादित शाखा बैंक चोपना से ₹73000 का लोन लिया था जिसे धान बेचते समय वर्ष 2021 में ₹77438 बैंक द्वारा काट लिया गया फिर भी अभी ₹128077 की वसूली का नोटिस बैंक द्वारा जारी किया गया है प्रशांत गाइन नारायणपुर ने बताया कि उन्होंने ₹10000 की खाद एवं ₹40000 नगद लोन 2017 में लिया था जिसे 2021 में चुका दिया गया जबकि सरकार किसानों का ऋण माफ कर चुकी थी मगर राशि खाते में ना आने के कारण पैसा लेट जमा किया फिर भी अभी 89102 रुपए का वसूली नोटिस प्राप्त हुआ है जबकि डीएमआर में ऋण बकाया नहीं है मगर सोसाइटी पैसा क्यों मांग रही है समझ नहीं आ रहा।
झोली 2 के किसान जतिन विश्वास ने बताया कि वर्ष 2017 में उन्होंने ₹61898 का लोन लिया था ऋण माफी का पैसा खाते में नहीं आने पर वर्ष 2020 में ₹32258 एवं वर्ष 2021 में ₹33756 फसल राशि से काट लिए गए फिर भी अभी ₹140840 का बकाया नोटिस प्राप्त हुआ है।
100 से ज्यादा किसानों के साथ हो रही धोखाधड़ी
पुनर्वास क्षेत्र के किसान मिलन घरामी ने बताया कि मर्यादित शाखा चोपना बैंक के अंतर्गत 100 से ज्यादा ऐसे किसान हैं जिन पर ऋण वसूली और ब्याज की कार्रवाई की जा रही है जबकि कई किसानों ने पैसा जमा कर दिया है सेवा सहकारी समिति द्वारा आर्थिक शोषण किया जा रहा है जिसके विरोध में संयुक्त रुप से जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

क्या कहते हैं अधिकारी
किसानों द्वारा बैंक ऋण के संदर्भ में ज्ञापन दिया गया है बैंक प्रबंधक से इस संदर्भ में जानकारी ली जा रही है यदि किसानों के साथ गलत हुआ है तो उन्हें परेशान नहीं होने दिया जाएगा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी
अशोक कुमार डेहरिया, तहसीलदार घोड़ाडोंगरी

More From Author

+ There are no comments

Add yours