
चिचोली। आज जिला मुख्यालय बैतूल में भारी विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें छात्रों ने यूनिवर्सिटी में हो रही अनियमितताओं के बारे में तथा छात्रवृत्ति समय पर ना आने रिजल्ट समय पर ना देने एवं 4 साल के कोर्स को 8 साल तथा 5 साल के कोर्स को 10 साल से अधिक समय लगने के विरोध में भारी विरोध प्रदर्शन एवं चक्का जाम किया था ज्ञापन कलेक्टर महोदय को दिया। जिला मुख्यालय में आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर की अनियमिताए एवं जनरल प्रोमोशन कि मांग को लेकर सैकड़ों नर्सिंग व पैरामेडिकल छात्रों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। चिचोली कांग्रेस सेवादल मंडल अध्यक्ष अमन खान ने बताया की विश्वविद्यालय द्वारा लगातार परिक्षा कि समय सारणी घोषित करके भंग कि जा रही है| छात्रों ने प्रथम वर्ष 2019 में एडमिशन लिया था परंतु अभी 2021 होने पर भी उन छात्रों की परीक्षाएं प्रथम वर्ष की भी आयोजित नहीं हो पाई है एवं यूनिवर्सिटी ने उनके प्रथम वर्ष की ही परिक्षा आयोजित नहीं हुई परंतु समय 2.5 साल हो गया है| जिससे छात्रों का भविष्य अंधकार की ओर आगे बढ़ रहा है|
सभी छात्रों का यह कहना है उन्हें जनरल प्रोमोशन दिया जाए तथा परिक्षा कोर्स के समय अनुरूप पुर्ण किया जाए|
ज्ञापन सौपने पर विशाल सरले, दिपक मालवीय, दिव्या नरवरे,नर्सिंग छात्रों राहुल पाटिल,कोमती उइके,भावना बारस्कर, रोशनी ठाकरे, अंकिता साबले आदि अनेक सैकड़ों, छात्र-छात्राएं, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के छात्र से जुड़े एवं भारी विरोध प्रदर्शन एमपीएमएसयू के विरुद्ध किया।
+ There are no comments
Add yours