कल से मिलेगी जिलेवासियों को बड़ी राहत: हेमंत खंडेलवाल

Estimated read time 1 min read

बैतूल ।  कल से जिले वासियों को एक बड़ी राहत मिलने वाली है।राहत देने  जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन समिति  की बैठक में मंथन किया है। भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि  लॉक डाउन के दौरान व्यवसायियों को राहत मिलने वाली है। कलेक्टर से चर्चा  के दौरान निर्णय लिया है कि कल 4 मई को कुछ  शर्तों के साथ मार्केट खोलने का फैसला लिया गया है सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक  किराना सहित कई दुकाने  खुली रहेगी। दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य रहेगा।  पानठेले और पर होटल सुबह 11 बजे तक खुलेंगी। श्री खण्डेलवाल ने बताया कि होटल में बैठकर खाना खाने की अनुमति नही होगी। होटल संचालक डिलेवरी कर सकेगें। पान के ठेल पर किसी भी सूरत में भीड़ नही होगी। ऑटो रिक्शा चालकों को कुछ  शर्तों के साथ शुरू किया जा रहा है।  बैतूल अभी ऑरेंज जोन में होने के कारण बस सेवा शुरू नहीं की जाएगी। बाजार भले ही खुल जाए लेकिन प्रत्येक व्यक्ति को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना अनिवार्य होगा। विस्तार से जानकारी कलेक्टर के आदेश के बाद ही पाता चलेगी।  इस संबंध में कलेक्टर आज शाम को विस्तृत जानकारी देते हुए आदेश जारी करेंगे। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में तय किये लिये गए निर्णय ही मान्य होंगे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours