- राजस्थान में कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल, नीरज डांगी और भाजपा के राजेंद्र को जीत मिली
- आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस को सभी चार सीटों पर जीत मिली
नई दिल्ली. आठ राज्यों में राज्यसभा की 19 सीटों पर वोटिंग के बाद काउंटिंग चल रही है। मध्य प्रदेश की 3 में से दो सीटें भाजपा को मिली हैं और एक कांग्रेस को। भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह जीते हैं। कांग्रेस से दिग्विजय को जीत मिली है।
राजस्थान की 3 में से 2 सीटें कांग्रेस के पास गई हैं। पार्टी के केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी जीते। भाजपा को एक सीट मिली, पार्टी के राजेंद्र गहलोत को जीत मिली। आंध्र प्रदेश की 4 सीटों पर सीएम जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस को जीत मिली। दस राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना था, लेकिन 2 राज्यों की 5 सीटों पर बिना विरोध कैंडिडेट चुन लिए गए थे। इसलिए 19 सीटों पर वोटिंग हुई।
मध्य प्रदेश: भाजपा 2, कांग्रेस 1
| उम्मीदवार | पार्टी | जीते/हारे |
| ज्योतिरादित्य सिंधिया | भाजपा | जीते |
| सुमेर सिंह सोलंकी | भाजपा | जीते |
| दिग्विजय सिंह | कांग्रेस | जीते |
| फूल सिंह बरैया | कांग्रेस | हारे |
कमलनाथ विधायकों को बसों में लेकर विधानसभा पहुंचे थे
क्रॉस वोटिंग के डर से पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ दो बसों में पार्टी के विधायकों को लेकर विधानसभा पहुंचे। इससे पहले कमलनाथ के घर पर मॉक पोल हुआ, जिसमें कांग्रेस विधायकों को बताया गया कि उन्हें किस कैंडिडेट को वोट देना है।
राजस्थान: कांग्रेस 2, भाजपा 1
| उम्मीदवार | पार्टी | जीते/हारे |
| केसी वेणुगोपाल | कांग्रेस | जीते |
| नीरज डांगी | कांग्रेस | जीते |
| राजेंद्र सिंह गहलोत | भाजपा | जीते |
| ओंकार सिंह लखावत | भाजपा | हारे |
राजस्थान में दो विधायकों ने वोट नहीं डाले
राजस्थान में 200 में से 198 विधायकों ने वोट डाले। कांग्रेस के विधायक वाजिब अली के वोट डालने पर दूसरे विधायकों ने आपत्ति जताई। अली विदेश से दिल्ली पहुंचे और फिर जयपुर आकर वोट डालने पहुंच गए। उन्होंने पीपीई किट पहनकर वोट डाला। मंत्री भंवरलाल मेघवाल और विधायक गिरधारी लाल तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से वोट नहीं डाल पाए।
आंध्र प्रदेश: 4 सीटें वाईएसआर कांग्रेस जीती
| उम्मीदवार | पार्टी | जीते/हारे |
| पिल्ली सुभाष चंद्र बोस | वाईएसआर कांग्रेस | जीते |
| मोपीदेवी वेंकट रमन्ना | वाईएसआर कांग्रेस | जीते |
| अयोध्या रामीरेड्डी | वाईएसआर कांग्रेस | जीते |
| फूल सिंह बरैया | परिमल नाथवानी | जीते |
| वरला रमैया | तेदेपा | हारे |
गुजरात: 4 सीटों के लिए गुजरात में 172 विधायकों में से 170 विधायकों ने वोट डाला। भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दो विधायकों ने वोट नहीं डाला। भाजपा के 103, कांग्रेस के 65, एनसीपी के 1 विधायक और एक निर्दलीय विधायक ने वोट डाले।
+ There are no comments
Add yours