सारनी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सारनी की टीम के युवाओं द्वारा आरोग्य सेतु एप को स्वयं डाउनलोड किया एवं अधिक से अधिक जनता को इस एप को डाउनलोड करने का आग्रह किया जा रहा हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता सिध्दार्थ साहू ने आरोग्य सेतु एप का महत्व लोगो को बताते हुए गूगल प्ले स्टोर के माध्यम लोगो से आरोग्य सेतु एप डाऊनलोड करने का अनुरोध किया। सिद्धार्थ ने बताया कि इस एप के माध्यम से हमे कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित व्यक्ति यदि जो आपके आसपास के एरिया में होगा एवं यदि आप उससे 10-12 दिन पहले भी कही सामना किये होंगे तो भी आरोग्य सेतु एप उस संक्रमित व्यक्ति की जानकारी आपको दे देगा। सिद्धार्थ ने कहा कि आरोग्य सेतु एप का उपयोग करने हेतु स्वयं भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी आग्रह किया है, इसीलिए हम सभी को ज्यादा से ज्यादा लोग इस एप्लीकेशन को डाउनलोड कर उपयोग में लाना चाहिए।
एबीवीपी आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने हेतु कर रही आमजन को जागरूक
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours