रानीपुर। एनएमओपीएस (NMOPS)प्रांतीय संघ के आह्वान पर आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर समस्त विभागीय कर्मचारियों ने विकासखंड घोड़ाडोंगरी मुख्यालय प्रांगण में एकत्रित होकर पुरानी पेंशन स्कीम ओ पी एस बहाली के लिए सत्याग्रह किया। महात्मा गांधी के सत्याग्रह आंदोलन की तर्ज पर सभी कर्मचारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पुरानी पेंशन स्कीम ओ पी एस बहाली हेतु शपथ ग्रहण की । इस सत्याग्रह में एनएमओपीएस के ब्लॉक अध्यक्ष श्री राजेश मन्नासे, महिला प्रकोष्ठ की ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती सीमा अश्वारे ,राज्य शिक्षक संघ घोड़ाडोंगरी के ब्लॉक अध्यक्ष श्री मुकेश सरयाम, नितेश राठौर, प्रवीण शर्मा, श्री राजेंद्र मालवीय रंजन मंडल ,शिरीष वर्मा, दिनेश कौरई ,शंभू यादव, घुडू सूर्यवंशी ,रामेश्वर अश्वारे, प्रेम नारायण वर्मा, हरीश सोनारे ,रुकमणी इवने ,निर्मला धुर्वे ,हेमलता कटारे ,कल्पना सोनारे आदि शिक्षक साथी उपस्थित थे।
एनपीएस हटाओ, ओपीएस लाओ
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours