एकीकृत जाच चौकी पर वाहन चालकों से हो रही अवैध वसूली

Estimated read time 0 min read
  • वाहन चालकों ने अधिकारियों पर लगाए अवैध वसूली के आरोप

आमला। नेशनल हाइवे ससुन्द्रा पर स्थित एकीकृत जाच बेरियर पर रोजाना ही वाहन चालकों से कागजात के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है जिससे लगेज सहित अन्य वाहनों के चालक परेशान है।
वही वाहनों के चालको ने बेरियर चौकी पर जाच करने वाले कर्मचारियों पर अवैध तरीके से राशि वसूली के आरोप लगाए है।चालको का कहना है की राशि नही देने पर बेवजह उन्हें परेशान किया जाता है  और कागजात के नाम पर घण्टो वाहन खड़े करवाए जाते है।जबकि जिन वाहनो के कागजात सम्पूर्ण होते है तब भी उनके कागजो पर जाच सील लगाने के 200 रुपये लिए जाते है।भोपाल के ट्रक चालक वहीद ने बताया सील लगाने के नाम पर 200 रुपये नही देने पर 2000 रुपये इंट्री फीस मांगी जाती है ।वही चालको ने बताया वाहन का बीमा रात्रि में खत्म होने वाला है तब भी वाहन चौकी पर खड़े करवाकर 4 से 5 हजार रुपये की मांग की जाती है जबकि चालको द्वारा यह भी बताया गया की जिस बीमा अभिकर्ता से बीमा पॉलिसी लेते है वह अगले दिन आगामी 1 वर्ष की पॉलिसी देने वाला है लेकिन जाच चौकी के कर्मचारी एक नही सुनते और रुपयों की मांग करते है और नही देने पर फाइन लगाकर अगले दिन तक वाहन खड़े करवा देते है जिससे वाहन संचालको को काफी नुकसान होता है ।गौरतलब होगा की वाहनो के कागजात कम्प्लीट होने और लगेज वाहन ओवरलोड नही रहने पर भी उन्हें बेवजह परेशान कर प्रताड़ित किया जाता है दूसरी ओर बेरियर पर अधिकत्तर निजी कर्मचारी रखे गए है जो राशि नही मिलने पर चालको से अभद्रतापूर्ण व्यवहार और गाली गलौच करते है वही इस मामले में जाच चौकी पर उपस्थित अधिकारी ने भी इस मामले में जानकारी नही होने का हवाला देकर चुप्पी साध ली और अपना नाम बिना बताए चुनाव में ड्यूटी होने का बहाना बताकर निकल गए।

More From Author

+ There are no comments

Add yours