बैतूल। मध्यप्रदेश शासन आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत मप्र स्पेशल एंड रेसिडेंसियल एकेडमिक सोसायटी (एमपीएसएआरएएस) भोपाल द्वारा शाहपुर में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में सत्र 2021-22 हेतु कक्षा 8वीं में बालिका हेतु एक सीट पर अनुसूचित जनजाति (आदिवासी)वर्ग की छात्रा को प्रवेश दिया जाना है।
इस विद्यालय में प्रवेशित विद्यार्थी को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) पाठ्यक्रम से शिक्षण व्यवस्था, नि:शुल्क- आवास, भोजन, पाठ्य पुस्तकें, लेखन सामग्री, गणवेश एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती है।
इस विद्यालय में प्रवेश हेतु विद्यार्थी को मध्यप्रदेश का निवासी होना चाहिए तथा विद्यार्थी ने सत्र 2020-21 में पिछली कक्षा केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) पाठ्यक्रम में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों, प्रवेश के पात्र हैं। प्रवेश के लिए विद्यालय के कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर 24 अगस्त 2021 तक जमा किए जा सकते हैं, चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
विस्तृत जानकारी के लिए प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीस विद्यालय शाहपुर के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या दूरभाष क्रमांक 9425381632 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शाहपुर में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त
+ There are no comments
Add yours