सारनी। बगडोना व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजू बत्रा ने विधायक डॉ योगेश पण्डागरे को पत्र लिखकर तवा थ्री एवं गांधीग्राम कोल माईन शीघ्र शुरू करवाने की मांग की है बगडोना व्यापारी संघ ने विधायक से सारनी में प्रस्तावित 660 मेगावाट के पावर प्लांट की स्थापना का काम भी शीघ्र प्रारंभ करवाने की मांग की है। विधायक को भेजे पत्र में बगडोना व्यापारी संघ ने उल्लेख किया है कि पाथाखेड़ा क्षेत्र में विगत 5 वर्षों में 5 खदाने बन्द हो चुकी है। कोल संस्थान में 10 हजार का मेन पावर घटकर 3 हजार रह गया है।कोल कामगारों की निरन्तर घटती संख्या के कारण व्यापार व्यवसाय पर विपरीत असर पड़ रहा है। गांधी ग्राम और तवा थ्री प्रोजेक्ट में देरी होने के कारण व्यापारी वर्ग में मायूसी छाने लगी है।बगडोना व्यापारी संघ ने विधायक को लिखे पत्र में यह भी अवगत कराया है कि सारनी में 660 मेगावाट की एक नई यूनिट की स्थापना करने की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई थी। दो वर्ष का समय बीत जाने और दुबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद भी नई यूनिट की स्थापना का काम शुरू नही होने से क्षेत्र के व्यापारी अपने व्यापार और भविष्य को लेकर चिंतित है।बगडोना व्यापारी संघ के अध्यक्ष सहित संघ के पदाधिकारी प्रमोद दरवाई, मिथिलेश रघुवंशी ,मनीष साहू ,सचिव राजेंद्र साहू, गुड्डू धोटे ,राजेंद्र चौरे ,विजय यादव, संतोष गुप्ता, व्यास वर्मा, गुलाब साहू ,अमित साहू ,पिंटू मालवीय, चंदू साहू सहित सभी व्यापारियों ने विधायक से कोल माईन और पावर प्लांट के स्थापना का कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की है।
उजड़ते शहर को बचाने के लिए पावर प्लांट खदान खोलने को लेकर व्यापारी संघ ने विधायक को लिखा पत्र
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours