इस बार कंट्रोल दुकानों से पीएम मोदी ओर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फोटो लगे बैग में मिलेगा राशन

Estimated read time 1 min read
  • सम्पूर्ण ब्लाक में 73 कन्ट्रोल दुकान है संचलित एव शहर में 5 दुकानें

आमला। 7 अगस्त से अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फोटो लगे बैग से राशन दुकान से बाटे जाने वाले बैग के माध्यम से घर-घर पहुंच बनाएंगे। दरअसल सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कंट्रोल दुकानों से मिलने वाला राशन आगामी 7 अगस्त को पीएम मोदी के फोटो लगे एक बैग में मिलेगा। यही नहीं इस अन्न उत्सव को मनाने से पहले कट्रोल दुकानों को सजाने का भी फरमान जारी किया गया है। वहीं सम्पूर्ण ब्लाक में 7 अगस्त को मनाए जाने वाले इस अन्न उत्सव से पहले बैग को छपाई 25 फीसदी ही हो पाई है। इसे लेकर खाद्य विभाग चिंतित है, क्योंकि जिसे बैग नहीं मिलेगा  वह विवाद करेगा। ऐसे में कंट्रोल दुकान संचालकों को कहा गया है कि एक बैग प्रत्येक पात्र परिवार को देना है। बैग में उसे राशन भरकर देना है। आगामी 7 अगस्त  को अन्न उत्सव मनाया जाएगा। उसके पूर्व यह बैग आपकी दुकान में आ जाएंगे, लेकिन जितनी आपकी कार्ड संख्या है, उसका 25 फीसदी बैग ही पहले चरण में आपको मिलेगा, क्योंकि अभी पूरे प्रत्येक हितग्राही के अनुसार छपाई नहीं हुई है। इसलिए अभी के लिए 25 फीसदी बैग में राशन भरकर उपभोक्ता को देना है। इसमें विवाद भी होगा जिसको नहीं मिलेगा यह बहस करेगा। इसलिए जिसको भी दो उसके कार्ड पर चढ़ा देना। जो रह जाएंगे उन्हें बाद में बैग आने पर देना। यह व्यवस्था विक्रेता स्वयं के विवेक से बनाए।

जानिए क्या होगा उत्सव में सजेंगी कन्ट्रोल दुकान

अगस्त माह के पहले सप्ताह से पात्र हितग्राहियों को 10-10 किलो राशन थैली में प्रदाय किया जाएगा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में पात्र परिवारों को प्रति व्यक्ति  5-5 किलो निशुल्क राशन तथा मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना में पांच-पांच किलो प्रति किलो एक रुपये की दर से राशन थैली में प्रदान किया जाएगा।

7 अगस्त से प्रत्येक उचित मूल्य दुकान समारोह पूर्वक राशन वितरण प्रारंभ किया जाएगा इस दिन उचित मूल्य दुकानों पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे। सभी उचित मूल्य दुकानों को रंगाई पुताई और सफाई करने को कहा गया है लेकिन किसी प्रकार का कोई बजट शासन द्वारा नहीं दिया गया है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का बैनर भी उचित मूल्य दुकान पर लगाना है

पीला कलर से कंट्रोल दुकान को करना है रँगाई ओर पुताई

दुकान संचालकों को अपनी अपनी दुकानों को पीले कलर से रँगाई पुताई पूरी तरह से तैयार करने का कहा गया है। जबकि दुकान संचालको के पास इस कार्यक्रम के लिए कोई बजट नही दिया गया है ऐसे में उत्सव मनाने के लिए कहा से बजट आएगा इस उत्सव को आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में भी जोड़कर देखा जा रहा है।

इनका कहना है
7 अगस्त से अन्न उत्सव मनाने के लिए सभी संचालित उचित मूल्य दुकान संचालकों को दुकान सजाने एवं रंगाई पुताई के लिए आदेश दिए गए हैं वार्ड एवं पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधि दुकानों पर मौजूद रहेंगे एवं 7 अगस्त से बैग में राशन वितरण किया जाएगा हर पात्र हितग्राही को एक बैग दिया जाएगा।
एल.एस. चौहान खाद्य आपूर्ति अधिकारी आमला

More From Author

+ There are no comments

Add yours