- इटारसी के सीनियर का देशबंधपुरा में क्लीनिक और निवास है, उन्हें कुछ दिन से बुखार और खांसी की शिकायत थी
- शुक्रवार को उन्होने फेसबुक पर लाइव होकर अपनी बीमारी की बात लोगों को बताई थी। शनिवार को भोपाल के एम्स पहुंचे और सैंपल दिया
इटारसी. इटारसी के वरिष्ठ रिटायर्ड डॉक्टर की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर के क्लीनिक में काम करने वाले 6 स्टाफ के सदस्यों के भी संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है। सभी के सैंपल जांच के लिए भोपाल एम्स भेजे गए हैं। बताया जा रहा है कि सीनियर डॉक्टर होने की वजह से उनके पास दूर-दूर से मरीज आते हैं। बीते 10 दिनों में उन्होंने 300 से ज्यादा मरीजों को देखा है।
इटारसी के सीनियर का देशबंधपुरा में क्लीनिक और निवास है। उन्हें कुछ दिन से बुखार और खांसी की शिकायत थी। शुक्रवार को उन्होंने फेसबुक पर लाइव होकर अपनी बीमारी की बात लोगों को बताई थी। इसके बाद शनिवार को भोपाल के एम्स पहुंचे और सैंपल दिया। मंगलवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे इलाके को निषेध क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉक्टर के यहां से ओपीडी रजिस्टर जप्त कर लिया है। इसमें बीते दस दिनों में 300 से ज्यादा लोगों के नाम दर्ज हैं जिनका डॉक्टर ने इलाज किया। स्वास्थ्य विभाग ने आशंका व्यक्त की है कि डॉक्टर को किसी मरीज से ही संक्रमित हुए हैं।
स्टाफ के 6 लोगों के संक्रमित होने की आशंका
जानकारी के अनुसार डॉक्टर के क्लीनिक पर छह लोगों का स्टाफ है और सभी को इस समय सर्दी जुकाम और खांसी की शिकायत है। सभी के संक्रमित होने की आशंका है और इन्हें क्वारैंटाइन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि विगत 10 दिन में डॉक्टर के संपर्क या इलाज कराने गए लोग खुद आगे आकर अपनी जांच कराएं और क्वारैंटाइन हो जाएं। जानकारी छिपाने पर बीमार होने का अंदेशा है। अगर कोई व्यक्ति इसके बाद भी जानकारी छुपाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
क्लीनिक और देशबंधपुरा का पूरा इलाका सील
डॉक्टर के क्लीनिक के आसपास के एक किलोमीटर के इलाके को सील कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम कॉलोनी में पहुंची हुई है। प्रशासन द्वारा सैनिटाइज किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने टोटल लॉक डाउन के आदेश जारी कर दिए हैं। इस दौरान मेडिकल और दूध की सप्लाई ही शहर में होगी।
+ There are no comments
Add yours