आर्यावर्त इलेवन पाथाखेड़ा, किंग शूटर पाथाखेड़ा रेड रोज शोभापुर पहुंची सुपर 8 मे

Estimated read time 1 min read
  • सुपर आठ मे किंग शूटर पाथाखेड़ा, आर्यावत इलेवन, माइनिग इलेवन, एम जे इलेवन, ईगल स्टार बाकूड, रेड रोज शोभापुर पहुंची

सारनी।  स्व० विजय कुमार खण्ड़ेलवाल जी स्मृति राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट  प्रतियोगिता के आठवें  दिन 2  मैच खेले गए। पहला मैच थलाइवा इलेवन चोपना एवं आर्यावर्त इलेवन पाथाखेड़ा के बीच खेला गया आर्यावर्त इलेवन पाथाखेड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाथाखेड़ा ने निर्धारित 12 ओवर में 138 रन बनाए। 139 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थलाइवा इलेवन चोपना ने 11 वें ओवर मे 95 रन पर ऑल आउट होकर यह मैच 44 रनों से हार गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच आकाश जोशी जिन्होंने 4 विकेट एवं बल्लेबाजी 55 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच बने  I दूसरा मैच आर टी एच मिनी पाथाखेड़ा एवं किंग शूटर शोभापुर के बीच खेला गया किंग शूटर शोभापुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग शूटर ने निर्धारित 10 ओवरों में 5 विकेट खोकर 107 रन बनाएं 108 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी आर टी एच मिनी पाथाखेड़ा ने आठ ओवर में 37 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और यह मैच किंग शूटर 71 रनों से जीत गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच शिव भारती जिन्होंने बल्लेबाजी में 18 रन बनाए और दो विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने  l आज के दिन का तीसरा मैच रेड रोज एवं पुलिस 11 के बीच होना था रेड रोज की टीम समय पर पहुंच गई पुलिस 11 की टीम के नहीं पहुंचने की वजह से कमेटी ने रेड रोज को वाक ओवर से विजेता घोषित कर अगले दौर में प्रवेश दिया l आज के मैन आफ द मैच पुरुस्कार वितरित किये  नपा उपाध्यक्ष जगदीश पवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम मंडल महामंत्री प्रकाश शिवहरे  नेता प्रतिपक्ष पिटिश नागले ओमप्रकाश सिह , विक्की सिंह, रमेश पवार, छविनाथ भारद्वाज उपेंद्र सिंहं संतोष राजेश, रंजीत सिह, जीपी सिह, देवमन लाल डेहरिया मिन्टू बोरा , राकेश बारगे, मुकेश यादव, योगेश बर्डे, सुभाष चौरसिया धमेन्द्र राय सुजीत सिह गुमान सिह रघु  दिलीप विश्वकर्मा, म ने पुरुस्कार दिये।

More From Author

+ There are no comments

Add yours