आयुष मेले में 649 मरीजों बीमारियों का परीक्षण कर उपचार किया गया

Estimated read time 0 min read

चिचोली। संत रविदास जयंती पर स्वास्थ्य केंद्र में आयुष मेले का आयोजन जिसमें आयुर्वेदिक पद्धति से एवं होम्योपैथिक पद्धति से उपचार किया गया। संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय आयुष मंत्रालय एवं आयुष विभाग मध्यप्रदेश शासन के द्वारा आयुष मेले का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य लोगों को आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक दवाइयों के प्रति जागरूक करने एवं आयुर्वेदिक उपचार के प्रति सजग बनाना है, इसी के तहत चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष मेला का शुभारंभ में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा रितेश मालवीय रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य अनिल सिंह कुशवाह भाजपा मंडल अध्यक्ष पेठे , वार्ड पार्षद जयप्रकाश राठौर, मंडल उपाध्यक्ष गोलू देशमुख भगवान धन्तंवरी संत रविदास के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर आयुष मेले का शुभारंभ किया गया शिविर में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित लगभग 649 मरीजों का होम्योपैथिक व आयुर्वेदिक दवाओं के माध्यम से इलाज किया गया। साथ ही लोगों को आयुर्वेदिक पद्धति व होम्योपैथिक दवाओ के लाभ बताएं डाँक्टर वेद प्रकाश डेहरिया ने बताया कि  आयुष मेले माध्यम से आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी पद्धति से रोगियों का परीक्षण कर दवा वितरित की गई जिसमें जोड़ दर्द संधिवात मधुमेह चर्म रोग पेट दर्द रक्ताल्वता, विभिन्न बीमारियों का दवा वितरण कर लोगों का निवारण किया गया।
आयुष मेले के दौरान मेले में बताएं मरीजों को दवाओं के साथ पर्यावरण एवं स्वास्थ्य  के दृष्टिकोण से लक्ष्मी तरु के पौधे भेंट किए गए। शिविर के दौरान योग प्रशिक्षक द्वारा योग के माध्यम से स्वस्थ रहने के उपाय बताए गए। शिविर में होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी, डॉ रैना कास्दे , आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ वेद प्रकाश डेहरिया ,डॉ कविता सिमैया, डॉक्टर रजनी बडोदे , आयुर्वेदिक कंपाउंडर लक्ष्मी करोचे मनीराम मायवाड़ मोतीराम देशमुख योग प्रशिक्षक सुनील नाडेकर श्रीमती योगिता नाडेकर आदि मौजूद रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours