

सारनी। मंगलवार को आमला सारनी के लोकप्रिय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे जी का सारनी नगर में चल रहे हैं शासन के सभी बड़े प्रोजेक्टों का औचक निरीक्षण का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला मंत्री रंजीत सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, सारनी नगर मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, प्रशिक्षण वर्ग प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह, मंडल महामंत्री किशोर बरदे, नेताप्रतिपक्ष संजय अग्रवाल के साथ मिलकर संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 452 बने आवासों का संपूर्ण निरीक्षण किया गया संबंधित अधिकारी से बात कर कितने आवासों का वितरण हुआ है और कितनी आवासों का वितरण होना है इस संबंध में पूरी जानकारी ली गई। आवासों में हो रहे हैं कार्य का पूर्ण गुणवत्ता की जांच की गई इसके पश्चात भाजपा कार्यालय में उनका आगमन हुआ भाजपा कार्यालय में वार्ड क्रमांक 10 के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उनकी समस्या सुनी, 94 कॉलोनी में बिजली आपूर्ति हेतु संबंधित अधिकारी से चर्चा कर सिंगल बत्ती कनेक्शन देने के लिए बात कही तथा वहां के वासियों को सभी सुविधाओं का लाभ मिल सके उस पर भी सभी अधिकारियों से चर्चा की गई। तत्पश्चात नवनिर्मित राजडोह पुलिया का भी निरीक्षण किया गया लोनिया पंचायत के लोगों से चर्चा कर अप्रोच मार्ग को शीघ्र पूरा करने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए उसके पश्चात माननीय विधायक सारनी डैम का निरीक्षण करने पहुंचे जहां पर चाइनीज झालर जो पूरे डैम में फैली हुई है उसे शीघ्र अति शीघ्र संबंध अधिकारियों से चर्चा कर उसका टेंडर जल्दी करा कर मछुआरों को डैम का पूरा लाभ मिल सके और पूरा डैम जलकुंभी से एवं चाइनीज झालर से मुक्त हो सके इस विषय पर गंभीरता दिखाते हुए कहां की शीघ्र ही भोपाल में ऊर्जा मंत्री से चर्चा कर इस विषय पर परिणाम शीघ्र अति शीघ्र दिया जाएगा। साथ ही छ्ठ घाट के निर्माण की बात कही।उसके पश्चात प्रधानमंत्री जल आवर्धन योजना में हो रहे विलंब को लेकर इंटेकवेल का निरीक्षण किया गया संबंधित ठेकेदार से बातचीत कर शीघ्र अति शीघ्र जल आवर्धन योजना का लाभ जनता तक पहुंचे उस पर चिंतन किया गया। इसके पश्चात बगडोना कालीमाई ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के साथ एक बैठक हुई जिसमें लोकल ट्रक मालिकों की समस्याओं को सुनकर सीजीएम से चर्चा कर लोकल ट्रक मालिकों की समस्या का शीघ्र अति शीघ्र निराकरण करने को कहा गया। उसके पश्चात सुखाढाना औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने हेतु समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ मिलकर एक बैठक की गई जिसमें समाज के सभी प्रबुद्ध लोगों के साथ रायशुमारी लेकर उसे जल्द से जल्द औद्योगिक क्षेत्र में परिवर्तन कर शहर को उद्योग मिल सके इस विषय पर भी माननीय मुख्यमंत्री से चर्चा करने की बात कही गई इस समस्त कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य रूप से रेवाशंकर मगरदे, राजकुमार नागले, प्रकाश शिवहरे, पंजाबराव बारस्कर, शिबू सिंह, सतीश बौरासी, सुनील अग्रवाल, राहुल कापसे, प्रकाश डेहरिया, प्रवीण सोनी, विनय राय, विनय मदने, कृष्णा साहू, परमेश्वर नागले, जसवंत परते, वीरु सोनारे एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
+ There are no comments
Add yours