- पुकी इलेवन लोकल ग्रुप के सुपर 8 मे पहुची
सारनी। स्व० विजय कुमार खण्ड़ेलवाल जी स्मृति राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के दसवें दिन 3 मैच खेले गए। पहला मैच पुक्की इलेवन शोभापुर एवं केजीएन बगडोना के बीच खेला गया केजीएन बगडोना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी केजीएन बगडोना ने निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 111 रन बनाएं। 112 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुक्की इलेवन शोभापुर ने 5.2 ओवर में 73 रन पर खेलते हुए ये मैच जीत लिया मैन ऑफ द मैच सुशांत जिन्होंने तीन विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने I दूसरा मैच नवदुर्गा स्पोर्ट्स क्लब आमला एवं मां ताप्ती क्रिकेट क्लब मुलताई के बीच खेला गया नवदुर्गा स्पोर्ट्स क्लब आमला ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी ताटती क्रिकेट क्लब मुलताई ने निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 102 रन बनाएं और 103 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवदुर्गा आमला ने 10 ओवर मे 6 विकेट खोकर 104 रन बनाकर यह मैच 4 विकेट से जीत गए इस मैच के मैन ऑफ द मैच उमेश इन्होंने गेंदबाजी में 2 विकेट एवं 27 रन बनाकर मैन ऑफ़ द मैच बनेl आज के दिन का तीसरा मैच नवदुर्गा स्पोर्ट्स क्लब आमला एवं आदर्श क्रिकेट क्लब आमला के बीच के बीच खेला गया आदर्श क्रिकेट क्लब आमला ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए नवदुर्गा स्पोर्ट्स क्लब आमला ने निर्धारित 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 89 रन बनाएं 90 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आदर्श क्रिकेट क्लब आमला ने 9 ओवर मे 3 विकेट खोकर 91 रन बना लिए और यह मैच 7 विकेट से जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच कृष्णा जिन्होंने 3 विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने । आज के मैन आफ द मैच पुरुस्कार वितरण नपा उपाध्यक्ष जगदीश पवार, कलार समाज के जिला अध्यक्ष विजय मालवीय, देवमन लाल डेहरिया, रंजीत सिह, जीपी सिह, मिन्टू बोरा गोलू राजपूत सुधीर यादव अमर सिंह राजपूत मुंलेश रणीत, मुकेश यादव, योगेश बर्डे, धमेन्द्र राय, दिलीप विश्वकर्मा, अमित अग्रवाल, संजीत चौधरी, हेमंत साहू ने पुरुस्कार दिये।
+ There are no comments
Add yours