आत्महत्या के बढ़ते मामले को रोकने हेतु ग्रामों जनसंपर्क कर “आसपास अभियान” हेतु जागरूक कर रही चोपना पुलिस

सारनी। चोपना थाना क्षेत्र के ग्रामों में आत्महत्या के मामलों को रोकने हेतु “आसपास हेल्पलाइन” को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत चोपना पुलिस द्वारा बुधवार को बहुत से ग्रामों में पहुंचकर पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद द्वारा आत्महत्या की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे नवाचार “आसपास” उक्त मिशन को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रद्धा जोशी व एसडीओपी सारनी अभय राम चौधरी के निर्देशन में जमीनी स्तर पर “आसपास अभियान “का क्रियान्वयन चोपना थाना क्षेत्र के ग्राम पूंजी, चोपना, हीरापुर गांव में चलाया जा कर लोगों को आत्महत्या ना करने के लिए जनसंपर्क किया गया। चोपना थाना प्रभारी गोविंद सिंह व उनकी टीम द्वारा उक्त पुनर्वास गांव में जाकर लोगों की समस्याएं सुनी जा रही है व आत्महत्या ना करने के लिए जो भी व्यक्ति आत्महत्या करने की सोचता है उसके पीछे जो भी कारण हैं, वह कारण जरूर से जरूर अपने नजदीकी परिजनों मित्रों से अवश्य साझा करें उनसे भी नहीं कर सकते हैं तो “आसपास अभियान” में दिए गए नम्बर पर बताए।

More From Author

+ There are no comments

Add yours